{"_id":"611e594b8ebc3e79a8637aa2","slug":"old-woman-dead-under-suspicious-condition-persecution-on-police-etawah-news-knp6469528181","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, पुलिस की प्रताड़ना से का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों मौत, पुलिस की प्रताड़ना से का आरोप
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के छिपैटी मोहल्ले में बुधवार रात वृद्धा रानी देेवी (70) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने कोतवाली पुलिस पर वृद्धा को प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीओ का कहना है कि वृद्धा के बेटे को तलाश में पुलिस घर पहुंची थी।
छिपैटी मोहल्ला निवासी राघवेंद्र सिंह प्राइवेट शिक्षक है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को मां रानी देवी व भाभी अनीता, भतीजा अनिकेत घर में थे। इसी बीच कोतवाली पुलिस करीब 8 बजकर 40 मिनट पर छोटे भाई टीटू को ढूंढते हुए घर पर पहुंची थी। भाई का किसी पुलिस कर्मी के बेटे से झगड़ा हुआ था। पुलिस कर्मियों ने पूरे घर की तलाशी ली, लेकिन उनके साथ महिला सिपाही मौजूद नहीं थी।
आरोप है कि पुलिस ने वृद्ध मां को प्रताड़ित किया और टीटू के संबंध में सख्ती से पूछताछ की। इस कारण उनकी तबियत खराब होने लगी। यह देख पुलिस कर्मी घर से चले गए। मामले की सूचना पर वह घर पहुंचे और पड़ोसियों की मदद से मां को जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। मृतका का परिजनों ने पुलिस की प्रताड़ना से वृद्धा की मौत होने का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी पर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर कोतवाली पुलिस दोबारा वृद्धा के घर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा।
विज्ञापन
पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस झगड़ा कर रहे युवक की तलाश में रानी देवी के घर गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।