फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Officers and revenue staff failed to turn up at the 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day); complainants returned disappointed.

Etawah News: समाधान दिवस में नहीं पहुंचे अफसर व राजस्व कर्मी, फरियादी मायूस लौटे

Sat, 27 Jun 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Officers and revenue staff failed to turn up at the 'Samadhan Diwas' (Grievance Redressal Day); complainants returned disappointed.
लवेदी (इटावा)। 15 दिन में एक बार लगने वाले समाधान दिवस में पुलिस व राजस्व अधिकारी- कर्मी रुचि नहीं ले रहे हैं। यह सिर्फ खानापूर्ति में निपटाया जा रहा है। शनिवार को थाना लवेदी में समाधान दिवस में जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी तो छोड़ो, खुद थानाध्यक्ष मौजूद नहीं थे। एसआई व दो लेखपाल समाधान दिवस में बैठे। इस दौरान उन्हें देखकर फरियादी लौट गए। दो फरियादी भूमि विवाद की समस्या लेकर पहुंचे लेकिन अफसरों की गैरमौजूदगी में उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका। ऐसे में फरियादियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को लवेदी थाने में थाना प्रभारी अनिल विश्वकर्मा की गैरमौजूदगी में एसआई रूद्र प्रताप की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की ओर से केवल दो लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार और अवनीश कुमार ही मौजूद रहे। पुलिस अफसरों व राजस्व कर्मियों की कमी के कारण शिकायतों का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

रामनगर निवासी राम प्रकाश ने समाधान दिवस में पहुंचे। इसमें बताया कि टकरूपुर ग्राम पंचायत में खरीदी गई जमीन की पैमाइश हो चुकी है। अब एसडीएम के आदेशानुसार मेड़बंदी कराई जानी है। उन्होंने मेड़ डलवाने के दौरान किसी प्रकार का विवाद न हो। पुलिस अफसरों व राजस्व कर्मी न होने से उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुमानपुर निवासी कौशल किशोर समाधान दिवस में पहुंचे। उनके क्षेत्र के लेखपाल के उपस्थित न होने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से वह तहसील और थाने के लगातार चक्कर लगा रहे हैं। उनके खेत तक जाने वाले रास्ते पर पड़ोसी खेत स्वामी ने गड्ढे कर दिए हैं तथा करीब 20 फीट भूमि पर भी कब्जा कर लिया है। एसडीएम भरथना और समाधान दिवस में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला। वहीं, थाना प्रभारी अनिल विश्वकर्मा ने बताया कि एडीजी के आने की वजह से वह जिला मुख्यालय आए हुए थे, इसकी वजह से वह समाधान दिवस में नहीं बैठ सके।

जसवंतनगर। थाने में समाधान दिवस की अध्यक्षता नायब तहसीलदार नेहा सचान ने की। इस दौरान ग्राम सराय भूपत के पूर्व प्रधान हीरालाल ने शिकायत दर्ज कराई कि कोर्ट के आदेश के बावजूद विपक्षी उन्हें खेत की मेड़बंदी नहीं करने दे रहे हैं। आरोप लगाया कि विपक्षी बार-बार उनकी भूमि पर ट्रैक्टर चलाकर न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं, जिससे उन्हें लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्राम जसोहन बगिया निवासी मुन्ना सिंह ने शिकायत करते हुए बताया कि विपक्षी उनकी भूमि पर सीमेंट के पोल लगाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। दोनों शिकायतों का मौके पर निदान नहीं हो सका। नायब तहसीलदार ने पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने तथा नियमानुसार शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी कमल भाटी समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed