फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Offer coconut to Virag Sagar for Charthumas

चार्तुमास के लिए विराग सागर को चढ़ाया नारियल

Thu, 20 May 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Offer coconut to Virag Sagar for Charthumas
इटावा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान गणाचार्य 108 विराग सागर महाराज के संसघ इटावा नगर में चार्तुमास करने के लिए समाज के प्रबुद्धजनों ने नारियल चढ़ाकर निवेदन किया।
विज्ञापन

मेडिटेशन गुरु मुनि श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के सानिध्य में सुबह 8:30 बजे सभी समाज को प्रतिनिधित्व करते हुए पांच लोगों ने कोविड नियमों के पालन के साथ गणाचार्य विराग सागर महाराज से आगामी वर्षायोग इटावा को प्रदान करने का निवेदन किया। सभी मंदिरों की महिला मंडल अध्यक्षों ने भी नारियल चढ़ाते हुए वर्षायोग के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन

जिस पर विराग सागर जी महाराज ने मुस्कुराते हुए मौन स्वीकृति दी। कहा कि इटावा के लोगों के भक्ति और आस्था को देखते हुए 99 प्रतिशत चार्तुमास इटावा में ही होगा। तत्पश्चात उन्होंने सभी लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विराग सागर का विहार आज
इटावा। गणाचार्य विराग सागर जी महाराज का ससंघ मंगल विहार लालपुरा जैन धर्मशाला से सुबह 7:30 बजे कुनैरा स्थित नवग्रह तीर्थ क्षेत्र के लिए होगा। वहां उनकी अगवानी आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज के साथ श्रद्धालु करेंगे। यह जानकारी मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर जी महाराज के संघपति शैलेष जैन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed