फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Now room inspectors will be identified by QR code

Etawah News: अब क्यूआर कोड से पहचाने जाएंगे कक्ष निरीक्षक

Wed, 17 Jan 2024 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 17 Jan 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Now room inspectors will be identified by QR code
इटावा। हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए यूपी बोर्ड ने एक और अहम कदम उठाया है। पहली बार कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर क्यूआर कोड व क्रमांक अंकित होगा। कक्ष निरीक्षकों के लिए बनने वाले आई कार्ड का प्रारूप यूपी बोर्ड मुख्यालय जारी करेगा। जारी प्रारूप पर ही डीआईओएस कार्यालय से कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र जारी होंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से प्रस्तावित हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत, परीक्षा कक्षों में निरीक्षण के लिए लगाए जाने वाले निरीक्षकों के लिए पहली बार क्यूआर कोड व क्रमांक युक्त कम्प्यूटराइज्ड परिचय पत्र तैयार कराया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय में बोर्ड के पोर्टल से शिक्षकों के पहचान पत्र का प्रोफार्मा डाउनलोड किया जाएगा। प्रोफार्मा पर आवंटित परीक्षा केंद्रों का विवरण अंकित कर संबंधित कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा से एक सप्ताह पहले दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिचय पत्र पर संबंधित कक्ष निरीक्षक का अध्यापन विषय भी मुद्रित होगा, ताकि संबंधित विषयों की परीक्षा में उनके स्थान पर दूसरे अध्यापन विषय वाले अध्यापकों से निरीक्षण कराया जा सके। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षण व परीक्षा संबंधी अन्य कार्यों के लिए अध्यापकों, प्रधानाचार्यों व अन्य कार्मिकों की ड्यूटी डीआईओएस की ओर से ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------------------------------
वर्जन
बोर्ड की ओर से कक्ष निरीक्षकों के पहचान पत्र पर इस बार क्यूआर कोड अंकित किया जाएगा। इससे निरीक्षकों की तैनाती में संचालकों की मनमानी पर लगाम लगेगी।
- डॉ. मुकेश यादव, एडीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed