{"_id":"8c639a92ffed6a31e40eb5a6e2550a72","slug":"now-played-three-hat-tricks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तीन ने लगाई हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तीन ने लगाई हैट्रिक
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश हाकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी चैंपियनशिप के मैच खेले गए। मैचों में तीन खिलाड़ियों ने हैटि्रक लगाकर अपनी-अपनी टीमों को जीत दिलाई।
विज्ञापन
बी डिवीजन का फाइनल मैच हाकी पटियाला एवं हाकी मध्य प्रदेश के मध्य खेला गया जिसमें हाकी मध्य प्रदेश ने हाकी पटियाला को 4 - 0 से हराया। मध्य प्रदेश की ओर से ज्योति पाल ने हैट्रिक लगाई तथा सीमा वर्मा ने एक गोल किया।
विज्ञापन
पहले मैच में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम ने दिल्ली हाकी को 11 - 0 से हराया। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ओर से अनुराधा देवी एवं लिलिमा मिन्ज़ ने हैट्रिक लगाई तथा अनुपा बरला व दीप ग्रेस एक्का ने दो दो गोल तथा सौंदर्या ने एक गोल किया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में हाकी उड़ीसा ने हाकी महाराष्ट्रा को 5 - 0 से हराया। उड़ीसा की ओर से जिरा एक्का, माझी निलप्रोजिता, अनिता एक्का, दिप्ति लाकरा व सीमा लाकरा ने एक एक गोल किया।
तीसरे मैच में हाकी बिहार ने दो के मुकाबले तीन गोल से जीतकर बी डिवीजन में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई। हाकी बिहार की ओर से नग़मा खातून, अनिता स्वासी व शिलवंति ने एक एक गोल किया।
चौथे मैच में हाकी हरियाणा की टीम ने हाकी हिमाचल को 14 - 0 से हराया। पॉचवें मैच में मध्य प्रदेश हाकी एकेडेमी ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 4 - 2 से हराया।
मुख्य अतिथि श्री ईश्वर चंद, सिटी मजिस्ट्रेट रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत पूर्व श्रेत्रीय क्त्रस्ीड़ाधिकारी निशा मिश्रा एवं लईक खान कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश हाकी ने किया।