फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   November-like cold in April, hailstorm brings down mercury by 10 degrees

Etawah News: अप्रैल में नवंबर सी ठंडक, ओलावृष्टि से 10 डिग्री लुढ़का पारा

Fri, 10 Apr 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
November-like cold in April, hailstorm brings down mercury by 10 degrees
इटावा। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को हैरान कर रखा है। इस माह आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद मौसम ने ऐसी करवट ली है कि लोग अप्रैल की चिलचिलाती गर्मी के बजाय नवंबर वाली ठंडक महसूस हो रही है। हालात यह हैं कि दिन में लोग जहां टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं वहीं रात में चादर-कंबल ओढ़कर सो रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को भी जिले में मौसम का मिजाज कुछ अलग रहा। दोपहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 10.7 डिग्री कम रहा। इससे पहले बुधवार को भी शाम ढलते ही ठंडी हवाओं ने जोर पकड़ा और पारा गिरकर 20 डिग्री पर पहुंच गया था। रात होते-होते ठंड का एहसास इतना बढ़ गया कि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

बेमौसम हुई इस ठंड ने लोगों को बीते नवंबर की याद दिला दी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम में आया यह अचानक बदलाव पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसी सक्रियता के कारण बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे वातावरण में ठंडक हो गई। बताया कि शुक्रवार से सोमवार मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और तेज धूप निकलेगी। इसके बाद ही गर्मी एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाएगी। तापमान उछलकर 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed