{"_id":"647e29d208025b320301f80a","slug":"note-counting-machine-and-computer-stolen-from-post-office-etawha-news-c-12-1-270989-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: डाकघर से नोट गिनने की मशीन और कंप्यूटर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: डाकघर से नोट गिनने की मशीन और कंप्यूटर चोरी
Tue, 06 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
(फोटो संख्या 22) उप डाकघर में चोरों ने काटी खिड़की। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। रविवार रात उपडाकघर की खिड़की के सरिये काटकर बेखौफ चोरों ने नोट गिनने की मशीन व कंप्यूटर मॉनिटर और अन्य सामान चुराकर वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह कार्यालय पर पहुंचे सब पोस्ट मास्टर ने सामान गायब देखकर पुलिस को सूचना दी। कंप्यूटर और मशीन चोरी होने की वजह से उप डाकघर में काम भी प्रभावित रहा।
रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास स्थित उपडाकघर में चारदीवारी फांद कर भवन के पीछे खिड़की सरियों को चोरों काट दिया। कार्यालय में घुसकर तीन कंप्यूटर मॉनिटर, नोट गिनने की मशीन सहित कई अन्य उपकरण आदि चोरी कर ले गए। सब पोस्ट मास्टर मुकेश कुमार सक्सेना ने सुबह जब आठ बजकर 45 मिनट पर कार्यालय खोला तो टूटी खिड़की और सामान गायब देख कर सन्न रह गए।
इसके बाद उन्होंने पुलिस व उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को घटना के संबंध में लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच मैं जुट गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। डाक अधीक्षक सहित डाक विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर कर्मियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
छह माह पहले भी हो चुकी चोरी
उप डाकघर में छह माह पहले नवंबर में भी चोरी की घटना हो चुकी है। लेकिन घटना का पर्दाफाश अभी तक नहीं हो सका है। चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती दी है। यह उप डाकघर कस्बा पुलिस चौकी क्षेत्र में है, लेकिन जीआरपी चौकी से कुछ कदम की दूरी पर स्थित है फिर भी चोरी की भनक किसी को नहीं लगी।
उप डाकघर में पूरे दिन काम रहा प्रभावित
कंप्यूटर मॉनिटर, नोट गिनने की मशीन तथा मोहर आदि चोरी चोरी हो जाने के कारण सोमवार को उप डाकघर में काम भी प्रभावित रहा। डाक का आगमन और प्रेषण भी पहले कंप्यूटरों में दर्ज होता है। इस वजह से नगर में डाक का वितरण भी नहीं किया जा सका। बड़े डाकघर में हुई चोरी का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र में स्थित उप डाकघरों पर भी पड़ा, जहां डाक नहीं पहुंच सकी और जरूरत का धन भी नहीं भेजा जा सका। पोस्ट मास्टर मुकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि इटावा के मुख्य डाकपाल को सूचित कर दिया गया है। और उनके द्वारा कंप्यूटरीकरण की नई व्यवस्था कराने पर ही यहां के पोस्ट ऑफिस में कार्य शुरू हो सकेगा।