फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Not the absence imposed on Lekpalon

लेखपालों के न आने पर गैरहाजिरी लगाई

Sat, 04 Jul 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 04 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Not the absence imposed on Lekpalon

इकदिल थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में लेखपालों के सम्मिलित न होने पर एसएसपी मंजिल सैनी ने नाराजगी जताते हुए उनकी गैरहाजिरी लगा दी।

विज्ञापन


इस मामले में उन्होंने डीएम को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नंबर भरोसे की लंबित शिकायतों पर दरोगा को फटकारा भी। समाधान दिवस में कशमीर सिंह पुत्र जिलेदार सिंह निवासी नगला रामसनेही थाना चौबिया ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके भाई प्रदीप की हत्या 12 मार्च 2009 को कर दी गई थी।
विज्ञापन


अपनी सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस का प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन अभी तक पता नहीं चल पा रहा है कि वह प्रार्थना पत्र कहां पर है। इस पर एसएसपी ने मुंशी को तत्काल खोजबीन करके रविवार तक प्रार्थना पत्र भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार राजू पुत्र प्यारेलाल ने अपनी पुत्री के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। एसएसपी ने विवेचक को मय केस डायरी तलब करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने एक नंबर भरोसे का 0512-2310512 तथा व्हाट्सएप नंबर 7704020202 का प्रचार प्रसार करने तथा शिकायतकर्ताओं को भी उपरोक्त नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

थाने पर लंबित एक नंबर भरोसे का पर प्राप्त शिकायतों के संबंध में जानकारी की तथा उन्हें तत्परता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। एसआई बृजेश कुमार पर तीन दिन से अधिक शिकायतें लंबित मिलने पर फटकार लगाई और तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए।

एसएसपी ने थाना इकदिल के अपराध रजिस्टर का अवलोकन किया। उसमें गलतियां पाए जाने पर संबंधित मुंशी को हिदायत दी कि इन्हें तत्काल पूरा करें। सक्रिय अपराधियों की सूचि तलब की। इसमें उन्होंने पाया गया कि पिछले महीने से चले आ रहे सक्रिय अपराधियों के नाम ही सक्रिय सूची में रख लिए गए हैं।

नए को चिह्नित कर सूची में नहीं रखा गया है। एसएसपी ने हिदायत दी कि थाना क्षेत्र के अपराधियों को चिह्नित कर सक्रिय सूची में रखने और उनके खिलाफ  कार्रवाई की जाए।


भरथना में आईं पांच शिकायतें

भरथना थाना परिसर में हुए समाधान दिवस में पांच शिकायती पत्र आए जिनमें दो का मौके पर ही निस्तारण हुआ। बाकी तीन शिकायतों में राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीमें संयुक्त रूप से मौके पर भेजी गईं।

उपजिलाधिकारी अशोक कुमार मोैर्य को समाधान दिवस में सुनीता जैन पत्नी प्रमोद जैन निवासी मुहल्ला होमगंज भरथना ने दीवार क्षतिग्रस्त करने की शिकायत की।

उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की टीमें मौके पर भेजी गईं। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक बलवीर सिंह यादव, कानूनगो जगदीश यादव, लेखपाल उमेंश सिंह, अवधेश वौद्ध, ओम प्रकाश, प्रधान नरेंद्रपति यादव, दिेनेश यादव पप्पू, अभयराम जाटव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed