फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Non-stop Swatantrata Senani Express halted at Etawah Junction; 50 passengers disembarked.

Etawah News: नॉन स्टाप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को इटावा जंक्शन पर रोक उतारे 50 यात्री

Tue, 21 Jul 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Non-stop Swatantrata Senani Express halted at Etawah Junction; 50 passengers disembarked.
इटावा। मंगलवार को गाजियाबाद-साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के छह वैगन पटरी से उतर गए। इस घटना से नई दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। कई ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया।
विज्ञापन

नॉन स्टॉप स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12561) को मंगलवार सुबह करीब 11 बजे इटावा जंक्शन पर प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। इस ट्रेन से अलीगढ़ समेत अन्य स्थानों पर जाने वाले करीब 50 यात्रियों को उतारा गया। रेलवे ने इन यात्रियों को महानंदा व कालिका एक्सप्रेस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को इटावा जंक्शन से भिंड-ग्वालियर होते हुए आगरा के रास्ते दिल्ली भेजा गया। यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर लगभग 20 मिनट खड़ी रही। इस बदलाव के कारण यात्रियों को असुविधा हुई।
विज्ञापन

दिल्ली से आने वाली चार ट्रेनें भी घंटों देरी से इटावा पहुंचीं। इनमें शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटा, नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटा 32 मिनट, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट और महानंदा एक्सप्रेस डाउन दो घंटा देरी से आई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि डिरेलमेंट के कारण ट्रेनों को निरस्त या दूसरे मार्ग से चलाया गया। रेलवे ने इटावा में उतरे यात्रियों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed