{"_id":"637e63aac21f3a68c1542508","slug":"no-reform-of-roads-but-send-report-etawah-news-knp7298959111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: न गड्ढे भरवाए, न भेजा हलफनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: न गड्ढे भरवाए, न भेजा हलफनामा
विज्ञापन
इटावा। सड़कों को गड्ढामुक्त करने की रिपोर्ट देने में भी विभाग खेल कर रहे हैं। नगर विकास विभाग ने सभी निकाय क्षेत्रों से सड़कों पर काम कराने का हलफनामा मांगा। समय पूरा होने के बाद भी दो नगर पालिकाओं ने रिपोर्ट नहीं भेजी। वहीं जसवंतनगर नगर पालिका ने गड्ढे होने के बावजूद सड़कें चमाचम होने की रिपोर्ट भेज दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। सभी निर्माण इकाइयों और नगर निकायों को इस अभियान को तेजी से चलाने के लिए कहा गया है। पीडब्ल्यूडी के अफसराें का कहना है कि 15 नवंबर तक लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। जबकि निकायों ने काम कराने की जगह बहानेबाजी शुरू कर दी। यह देखकर नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों से गड्ढ़ा मुक्त अभियान के तहत कराए गए काम को लेकर 22 नवंबर तक हलफनामा मांगा था। इसके बावजूद सदर और भरथना नगर पालिकाओं की ओर से न तो काम कराया गया और न ही हलफनामा भेजा गया।
कई मोहल्लों में आवागमन दूभर
इटावा। शहर के ही करमगंज, मोहल्ला करौल, कटर साहब खां, अड्डा जालिम, एकता कालोनी, छिपैटी सहित कई मोहल्लों की सड़कें जर्जर हैं। आवागमन में समस्या हो रही है, इसके बाद भी पालिका सब ठीक होने का दावा कर रही है। सदर नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि शहर की अधिकांश सड़कें पीडब्ल्यूडी की हैं। उन पर काम करा दिया गया है। गड्ढ़ा मुक्त करने का प्रयास किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
पांच सालों से कोई काम नहीं हुआ
जसवंतनगर। नगर की सीएचसी को जाने वाली सड़क टूटी पड़ी है। कोठी कैस्त इलाके में बनी सड़कें भी उखड़ चुकी हैं। दोनों ही सड़कों पर बीते पांच सालों में कोई काम नहीं कराया गया। इसके बावजूद शासन को गड्ढा मुक्त सड़कों की रिपोर्ट भेजकर सच छिपाया गया है। ईओ रामेंद्र सिंह ने बताया कि पालिका क्षेत्र में सड़कें गड्ढामुक्त हैं। इसका हलफनामा भेज दिया गया है। (संवाद)
बजट मिला पर मार्ग पर नहीं हुआ खर्च
भरथना। मोहल्ला गिरधारीपुरा, गिहार नगर, ब्रजराज नगर व यादव नगर सहित कई मोहल्लों में सड़कें जर्जर हैं। चालू वित्त वर्ष में 15वें वित्त आयोग से भरथना नगर पालिका को अनटाइड ग्रांट के 78 लाख 50 हजार रुपये व टाइड ग्रांट के तहत एक करोड़ 17 लाख 76 हजार रुपये आवंटित किए गए थे। ये बजट सड़क निर्माण और मरम्मत पर खर्च ही नहीं हुआ। प्रभारी ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि शहर की सड़कें गड्ढामुक्त हैं। कोई सड़क रह गई है तो सही कराया जाएगा। (संवाद)