फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   no gastro doctor in medical college

सैफई मेडिकल कॉलेज में नहीं पेट के मर्ज का डॉक्टर

Sat, 15 Oct 2022 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
no gastro doctor in medical college
सैफई। मेडिकल कॉलेज में गैस्ट्रो विशेषज्ञ न होने से पेट के मरीजों को कानपुर और आगरा तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

2016 में सैफई मेडिकल कॉलेज बनने के बाद जिले के साथ ही आसपास के लोगों को उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें विशेषज्ञों को दिखाने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। छह साल बाद भी यहां गैस्ट्रो के डॉक्टर नहीं हैं। इसके कारण पेट दर्द के गंभीर मरीजों को अन्य डॉक्टरों को दिखाना पड़ता है। लाभ न मिलने पर रेफर कर दिया जाता है।
शुक्रवार को ओपीडी में लगभग 1900 मरीज दिखाने आए। इनमें से लगभग 200 मरीज पेट दर्द के थे।
फिजिशियन ने अल्ट्रासाउंड लिखा
जसवंतनगर के नगला चेतराम निवासी राहुल ने बताया कि कई दिन से पेट में दर्द हो रहा था। इसलिए मेडिकल कॉलेज में दिखाने आए थे। यहां पता चला कि कोई गैस्ट्रो का डॉक्टर नहीं है। फिजिशियन ने अल्ट्रासाउंड लिख दिया है।
विज्ञापन

मरोड़ के साथ हुईं उल्टियां, विशेषज्ञ नहीं मिले
मेडिकल कॉलेज दिखाने आए गांव के सोनू यादव ने बताया कि कई दिनों से पेट में मरोड़ हो रही है। उल्टियां भी होने लगी हैं। पर्चा बनवाने के बाद पता चला पेट के मर्ज के विशेषज्ञ नहीं हैं। मेडिसन विभाग में एक डॉक्टर को दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साल से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त
सैफई मेडिकल कॉलेज में चार साल से रेडियोलॉजिस्ट का भी पद रिक्त है। इसके कारण अल्ट्रासाउंड, एमआरआई जांच के नाम पर औपचारिकता की जा रही है।
गैस्ट्रो के डॉक्टरों की कमी की वजह से मेडिकल कॉलेज में भी डॉक्टर की तैनाती नहीं हो पा रही है। रेडियोलॉजिस्ट का पद भरने के लिए लगातार विज्ञप्ति निकाली जा रही है। प्रयास है कि जल्द गैस्ट्रो के डॉक्टर और रेडियोलॉजिस्ट का पद भर सके। - प्रो./डॉ. एसपी सिंह, चिकित्साधीक्षक, सैफई मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed