{"_id":"6418afe0dd5ac93447019244","slug":"no-electricity-supply-from-4-days-people-protest-etawha-news-c-12-1-133325-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप, लगाया जाम
Tue, 21 Mar 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
इटावा। चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज गांव विक्रमपुर के लोगों ने सोमवार दोपहर कचौरा मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों के समझाने पर करीब एक घंटे बाद ग्रामीण मार्ग से हटे। इसके बाद आवागमन सुचारु हुआ।
शुक्रवार को विक्रमपुर गांव की आपूर्ति फॉल्ट की वजह से बाधित हो गई थी। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से फॉल्ट सही नहीं किया गया। चार दिन से लोग बिना बिजली के हैं। सोमवार दोपहर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
बड़ी संख्या में लोगों ने कचौरा मार्ग पर ईंट-पत्थर और लकड़ियां डालकर आवागमन बाधित कर दिया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर ग्रामीणों को समझाया। आश्वासन दिया कि जल्द ही आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।