{"_id":"635c199c557e2971e5254a94","slug":"no-controll-in-dengu-6-more-patient-found-etawah-news-knp72540183","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा डेंगू, छह मरीज और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा डेंगू, छह मरीज और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में शुक्रवार को हुई जांच में छह और मरीज मिले हैं। इनका सैंपल जांच के लिए सैफई भेजा गया है। डेंगू वार्ड में पांच को भर्ती किया गया है। ओपीडी में भीड़ रही। इनमें 450 को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बाद भी मच्छर स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर भारी पड़ रहे हैं। अक्तूबर में डेंगू ने तेजी से पांव पसारे हैं। 28 अक्तूबर तक 75 डेंगू पीड़ित मिले हैं। वायरल का भी प्रकोप है। जिला अस्पताल में दोपहर दो बजे तक ओपीडी में 1400 मरीज पहुंचे। इनमें बुखार पीड़ितों की संख्या 400 से ऊपर रही।
डेंगू वार्ड में भर्ती सुल्तानपुर के राजू ने बताया कि दो दिन से बुखार आ रहा था। जांच कराने पर डेंगू निकला। प्लेटलेट्स 62,000 रह गईं हैं। अधियापुर के अरुण कुमार ने बताया कि उन्हें भी चार-पांच दिन से बुखार आ रहा है। प्लेटलेट्स 76,000 रह गईं हैं।
विज्ञापन
मच्छरों से बचाव के इंतजाम रखें
होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशीष दीक्षित ने बताया कि धूप निकलने के बाद ही गमलों में पानी डालें। डेंगू के मच्छर गमलों में छिपे रहते हैं। सुबह गमलों में पानी डालने पर ये व्यक्ति को काट लेते हैं। ये दिन में ही काटते हैं। मच्छरों से बचाव के इंतजाम रखें। जलभराव न होने दें।