{"_id":"5f1dba2a8ebc3e9ff6504799","slug":"nirvana-ladoo-offered-at-nakshi-ji-temple-on-moksha-saptami-etawha-news-knp573424978","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोक्ष सप्तमी पर नशियां जी मंदिर में अर्पण किया निर्वाण लाडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोक्ष सप्तमी पर नशियां जी मंदिर में अर्पण किया निर्वाण लाडू
विज्ञापन
फोटो संख्या 07 पाश्र्वनाथ भगवान को निर्वाण लाडू को अर्पित करते ट्रस्ट के पदाधिकारी
- फोटो : ETAWHA
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जैन धर्म के 23वें तीर्थकर भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण लाडू नशिया जी मंदिर सहित सभी जिनालयों पर चढ़ाया गया। जैन समाज के बुजुर्ग, महिलाओं व बच्चों ने रविवार को घरों में रहकर भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की।
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र नशिया जी ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव जैन एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाशदीप जैन बेटू ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नशिया जी मंदिर पर निर्वाण लाडू चुनिंदा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं पीत वस्त्रधारी पुजारियों ने चढ़ाया।
उन्होंने बताया कि जैन धर्म के अनुसार जिसका मोक्ष हो जाता है उसका मनुष्य योनी में जन्म लेना सार्थक हो जाता है। जब तक संसार है तब तक चिंता रहती है, जहां मोक्ष का पूर्णरूपेण क्षय हो जाता है वही मोक्ष हो जाता है। नशिया जी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बबुआ जैन एवं वोनू जैन ने सुबह श्री जी का जलाभिषेक किया। इसके बाद पूजन कर निर्वाण पाठ पढ़कर निर्वाण लाडू अर्पण किया गया। इस दौरान महावीर जैन, धर्मेन्द्र जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।