फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nine thousand pregnant women will get the benefit of Janani Suraksha Yojana.

Etawah News: नौ हजार प्रसूताओं को मिलेगा जननी सुरक्षा योजना का लाभ

Fri, 13 Feb 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nine thousand pregnant women will get the benefit of Janani Suraksha Yojana.
इटावा। प्रदेश सरकार के बजट में घोषणा होने के बाद करीब नौ हजार प्रसूताओं का करीब आठ माह से फंसे रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकारी की घोषणा के बाद जिले में जननी सुरक्षा योजना से वंचित प्रसूताओं को इसका लाभ मिलेगा। यह प्रसूताओं विभाग के चक्कर काट-काट कर थक चुकी थी।
विज्ञापन


बीते वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में 18,364 महिलाओं ने सैफई आयुर्विज्ञान विवि, जिला अस्पताल, सीएचसी आदि में बच्चों को जन्म दिया। सरकारी के नियम के तहत जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव कराने पर शहरी क्षेत्र की प्रसूता को एक हजार व ग्रामीण क्षेत्र की प्रसूता को 1400 रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष की शुरुआत में 9,359 प्रसूताओं को योजना का लाभ मिल गया जबकि 9005 प्रसूताओं के बजट के भाव में इस योजना का लाभ नहीं मिल सका। प्रसूता बच्चे को जन्म देने के बाद योजना का लाभ पाने के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर लगाती रही लेकिन हर बार उन्हें नया बहाना समझाकर उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में परेशान होकर महिलाओं ने आना ही बंद कर दिया। बुधवार को योगी सरकार के बजट में जननी सुरक्षा योजना को बजट दिया गया है। इससे लाभ से वंचित प्रसूताओं को इसका लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए वित्तीय वर्ष में इन प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ मिल जाएगा।

महिला जिला अस्पताल-1402
सैफई मेडिकल कॉलेज-3,000
सीएचसी भरथना-708
सीएचसी उदी-244
सीएचसी बसरेहर-952
सीएचसी राजपुर-270
सीएचसी महेवा-1010
सीएचसी सरसईनावर-735
सीएचसी जसवंतनगर-684
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed