फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nilkanth Mahadev's Ardhanarishwar form and grand decoration done with tricolor

Etawah News: नीलकंठ महादेव का अर्द्धनारीश्वर रूप व तिरंगा से किया भव्य श्रृंगार

Tue, 15 Aug 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 15 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nilkanth Mahadev's Ardhanarishwar form and grand decoration done with tricolor
इटावा। पुरुषोत्तम मास के चौथे सोमवार को ज्यादातर शिव मंदिरों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का तिरंगा के रूप में भव्य श्रृंगार किया गया। लालपुरा स्थित श्री नीलकंठ मंदिर में नीलकंठ महादेव का अर्द्धनारीश्वर के रूप में व फूलों और पत्तियों से तिरंगा बनाकर भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को तिरंगे झंडों से सजाया गया। मंदिर में सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक भक्तों ने पूजा अर्चना की। नीलकंठ महादेव का जलाभिषेक किया व बेल पत्र, फल, फूल, अक्षत, मिष्ठान अर्पित कर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

शाम चार बजे महादेव के भव्य श्रृंगार दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रृंगार दर्शन किया। इस मौके पर मंदिर के बाहर मेला का आयोजन किया गया। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। महिलाओं ने खरीदारी की। मंदिर में व्यवस्था बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश वाजपेई, उपाध्यक्ष केके अवस्थी, लाल दिग्दर्शन सिंह यादव, महामंत्री राजीव मिश्रा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष केके द्विवेदी, जगदीश यादव, प्रशांत दीक्षित, आनंद द्विवेदी, दीपक शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित ज्ञान मंदिर पर भोलेनाथ का तिरंगा स्वरूपी श्रृंगार किया गया। गुब्बारे,फूल पत्ती यानी तिरंगे के रूप में मंदिर परिसर को सजाया गया। शाम होते ही भक्तगण श्रृंगार दर्शन को मंदिर पहुंचने लगे। प्रसाद वितरण भी किया गया। पुष्पेंद्र कुमार गुप्ता, भोले पाठक, संदीप अग्रवाल, दीपक दुबे, मोहित वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, ऋषि लूथरा, सौरव दुबे, विपुल राजावत,राम दुबे आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्वालियर रोड स्थित टिक्सी मंदिर में विराजित श्री वशिष्ठेश्वर महादेव का तिरंगा के रूप में श्रृंगार किया गया। मंदिर कें अंदर तिरंगा ध्वज भी लगाया गया। अक्षय दुबे आदि ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय महत्व को देखते हुए भोलेनाथ का तिरंगा से श्रृंगार किया गया।
यमुना तट स्थित ग्यारह रुद्रेश्वर महादेव का फूलों व फलों से भव्य श्रृंगार किया गया। शाम को भक्तों ने मंदिर पहुंचकर माथा टेका कर भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना करते हुए माथा टेका और भव्य श्रृंगार के दर्शन किए।

गाड़ीपुरा की सभासद फिरदौस बेगम के पुत्र व युवा समाजसेवी हाशिम कुरैशी ने सोमवार को नीलकंठ मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाड़ीपुरा तिराहा से श्री नीलकंठ मंदिर तक आने जाने के लिए निशुल्क ई रिक्शा लगवाए। उनकी ओर से लगाए गए 10 रिक्शे श्रद्धालुओं को गाड़ीपुरा तिराहा से मंदिर तक और मंदिर से तिराहा तक पहुंचाने व लाने का कार्य किया। शिव भक्तों ने मुस्लिम युवा समाजसेवी के इस कार्य की काफी सराहना की, खासकर महिला श्रद्धालुओं ने की। चकरनगर क्षेत्र में भरेह मंदिर में भक्तों ने सुबह से लेकर दोपहर तक बड़ी संख्या में पूजा अर्चना की। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों में पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed