फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   NH-2 became the cause of accidents, 60 people lost their lives in a year

Etawah News: एनएच-2 बना हादसों का सबब, साल में 60 लोगों की जान गई

Sun, 01 Oct 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 01 Oct 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
NH-2 became the cause of accidents, 60 people lost their lives in a year
इटावा। एनएच-2 जिले में हादसों का सबब बना हुआ है। इस साल हुए हादसों की आईरेड एप से रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन और परिवहन विभाग ने हादसों को रोकने की रणनीति बनाई है। इसके तहत अब नेशनल हाईवे से गोवंशों को हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी एनएचएआई और अन्य संसाधन प्रशासन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन



जिले में आए दिन हो रहे हादसों में बड़ी संख्या में लोग जान गंवा रहे हैं। इसे रोकने के लिए लगातार परिवहन विभाग और प्रशासन रणनीति बना रहा है। इसके लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें भी लगातार की जा रही हैं। ऑनलाइन डाटा अपडेट करने के लिए आईरेड ऐप से भी निगरानी की जा रही है। इस ऐप पर हादसे के बाद पहुंचने वाले पुलिसकर्मी रिपोर्ट भरते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही हादसे से जुड़ी जानकारी लोकनिर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग और परिवहन विभाग भी भरता है। इससे ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने में आसानी हो रही है। जिले के कुल 21 स्थान ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जो नेशनल हाईवे पर हैं। यहां सबसे ज्यादा हादसे हो रहे हैं। इस साल में कुल 60 लोगों की जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि अधिकांश हादसे अवैध कटों और गोवंशों के विचरण से हो रहे हैं। इसके लिए एनएचएआई ने निर्देश के बाद अधिकांश अवैध कट तो बंद करा दिए , लेकिन गोवंशों का विचरण अभी भी हो रहा है। इसके लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने योजना तैयार की है। विशेष अभियान चलाकर एनएच से गोवंश हटाए जाएंगे। इसके लिए कर्मचारी एनएच और गाड़ी, गोवंश पकड़ने के अन्य संसाधन प्रशासन उपलब्ध कराएगा। वहीं छोटे-छोटे स्पेस जहां से लोग पैदल या बाइक लेकर निकलते हैं उन्हें भी बंद कराने की तैयारी है। जल्द ही एनएच भी इसके लिए अलग अभियान चलाएगा।

नेशनल हाईवे पर इन स्थानों पर गईं जानें

- एनएच 2 पंचशील हॉस्पिटल से काव्या आई केयर हॉस्पिटल और नई मंडी के ऊपर बने नेशनल हाईवे पर सबसे ज्यादा 11 लोगों की जान गई। टाटा शोरूम से सीएनजी पंप और नेक्सा शोरूम के बीच इस साल में हादसों में आठ लोगों ने जान गंवाई है। जनता कॉलेज बकेवर से द पिज्जा हब बकेवर लखना रोड और नच 75 फूडीज कैफे से राजेंद्र ढाबे के बीच हुए हादसों में सात लोगों की जान गई है। पंचशील अस्पताल से कमला वाटिका समारोह, नई मंडी से भरथना चौराहा के बीच और जेके अस्पताल, श्री लीलाधर अस्पताल से दास ज्वैलरर्स सर्विस रोड पर हादसों में कुल छह लोगों की जान गई है। सुदिति ग्लोबल एकेडमी और मस्जिद कुरसेना रोड पर हुए हादसों में पांच लोगों की जान गई। सुदिति ग्लोबल एकेडमी से ट्रू वेल्यू का शोरूम के बीच भी हादसों में पांच की जान गई। जसवंतनगर क्षेत्र में सागर होटल से न्यू सूर्या होटल के बीच हुए हादसों में पांच लोगों की जान जा चुकी है। आईटीआई से सुदिति ग्लोबल के बीच हादसों में भी पांच लोगों की मौत हुई है। एरिस्टोटेल वर्ल्ड स्कूल जसवंतनगर तो शिवा होटल, प्रकाश कोल्ड स्टोर से एकदिल ऑयल पेट्रोल पंप से इकदिल चौराहा स्वेता डेरी के बीच चार-चार लोगों की जान जा चुकी है।



वर्जन

आईरेड एप के जरिए हादसों की निगरानी हो रही है। रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि सबसे ज्यादा हादसे नेशनल हाईवे पर हो रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए छोटे-छोटे कट भी बंद कराने और गोवंशों को हटाने के अभियान चलाने की योजना तैयार की है। गोवंश पकड़ने में कर्मचारी एनएच देगा। अन्य सहयोग प्रशासन की ओर से रहेगा। -ब्रजेश यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed