फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   new sports niti will give booster to players

Etawah News: प्रतिभाओं को मिलेगा मुकाम, छुएंगी आसमान

Thu, 16 Mar 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 16 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
new sports niti will give booster to players
निवाड़ीकला। प्रदेश सरकार की नई खेल नीति से युवाओं व खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। उनका कहना है कि इससे खेल संसाधन बढ़ेंगे। इसमें स्कूलों, कॉलेजों और निजी अकादमियों को खेलों से जोड़ते हुए नए संस्थानों के विकास का भी प्रावधान है। खिलाड़ी नया मुकाम हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

नई खेल नीति के तहत प्रत्येक जिले में खेल केंद्र स्थापित किया जाएगा। महिलाओं और पैरा स्पोर्ट्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। छात्रावासों में फिटनेस विशेषज्ञ, आहार विशेषज्ञ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हॉस्टलों में प्रवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की कमेटी बनाई जाएगी। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए कमेटी भी बनेगी। खिलाड़ियों का कहना है कि जब गांवों में स्टेडियम, ओपन जिम का निर्माण होगा तो प्रतिभाएं सामने आएंगी।
विज्ञापन

सही से क्रियान्वयन जरूरी

छह बार जिला चैंपियन रहे पहलवान सोनू उर्फ अंबरीश यादव का कहना है कि नई खेल नीति योजना लागू होने से फायदा तो होगा, बशर्ते इसका सही से क्रियान्वयन किया जाए। पहले भी खिलाड़ियों के हित में कई योजनाएं आई हैं लेकिन वो सिर्फ कागजों में चलकर रह गईं। प्रतिभाओं को कुछ हासिल कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिमनास्टिक खिलाड़ी आदित्य बरुआ ने बताया कि खेल नीति को मंजूरी देना कहीं न कहीं खिलाड़ियों के लिए अच्छा संदेश हैं। इससे जनपद के खिलाड़ियों को सीधा लाभ होगा। जो साथी सुविधा और संसाधन के अभाव में पिछड़ रहे हैं, वह भी अच्छे खिलाड़ी बनकर नाम रोशन करेंगे।


हॉकी खिलाड़ी सुप्रीत ने योजना को अच्छा बताया। कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। गांवों में मिनी स्टेडियम बनाए जाने के साथ ही अच्छे ट्रेनर की व्यवस्था की जाए, ताकि प्रतिभाएं निखर सकें।


शूटिंग में लोहा मनवाने वाले ऋत्विक तिवारी ने कहा कि जानकारी के अभाव और सुविधाओं के न मिलने से खिलाड़ी वो मुकाम नहीं हासिल कर पाते, जो उन्हें मिलना चाहिए। नई खेल नीति लागू होने से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी निखरेंगी।


- अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैरा एथलीट अजीत बताते हैं कि इससे खेल का स्तर और युवाओं में खेल के प्रति रुझान बढ़ेगा। महिला एवं पैरा खिलाड़ियों को विशेष रूप से बल मिलेगा। आर्थिक रूप से जो खिलाड़ी सक्षम नहीं हैं, उन्हें भी मदद मिलेगी।


लाभ मिलना जरूरी
द ग्रेट एकलव्य स्टेट क्लब बिरारी के कोच रवि कठेरिया का कहना हैं कि नीति लागू होना अच्छी बात है। हरियाणा में ये व्यवस्था पहले से ही लागू है। इसके क्रियान्वयन में लापरवाही न बरती जाए। जो इस योजना का हकदार है, उसे लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed