फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Netaji's memorial will be built on the lines of Abraham Lincoln's memorial: Akhilesh

अब्राहम लिंकन के स्मारक की तर्ज पर बनेगा नेता जी का स्मारक : अखिलेश

Thu, 23 Nov 2023 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Netaji's memorial will be built on the lines of Abraham Lincoln's memorial: Akhilesh
सैफई (इटावा)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के स्मारक की तर्ज पर नेता जी का स्मारक बनवाया जाएगा। यह बात बुधवार को सैफई के नुमाइश मैदान पर हुए स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही।
विज्ञापन


सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बुधवार सुबह आठ बजे नेता जी के अंत्येष्टि स्थल पर हवन किया गया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने पूरे परिवार के साथ आहुतियां दीं। इसके बाद मंच से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कार्यकर्ताओं और गायकों ने कविताएं व गीत प्रस्तुत करके सपा की उपलब्धियां गिनाईं और भाजपा सरकार तंज कसे। इसके बाद करीब 12 बजे मंच से संबोधन शुरू हुआ। सभी वक्ताओं के बाद अंत में अखिलेश यादव के माइक संभालते ही अखिलेश यादव जिंदाबाद, मुलायम सिंह अमर रहे के नारों से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने जब यह स्मारक बनाने का निर्णय लिया था तब कई साथियों ने कई सुझाव दिए। लखनऊ में बनना चाहिए। सरकार से इसके लिए मांग की। मैंने उन साथियों से कहा कि नेता जी ने जहां जन्म लिया, जिस मिट्टी में खेलकर, जिस मिट्टी में राजनीतिक करके ऊंचाइयों तक पहुंचे, उसी मिट्टी में नेता जी ऐतिहासिक स्मारक बनेगा। कहा कि नेता जी को धरती पुत्र के नाम से याद किया जाता है। सैफई नेता जी का सपना था। नेता जी कहीं भी पहुंचे हों, लेकिन वह कभी सैफई और यहां के लोगों को नहीं भूले।
विज्ञापन
विज्ञापन





आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा का स्थान बनेगा
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पांच मिनट के संबोधन में कहा कि आने वाली पीढि़यों के लिए सैफई में बनने वाला यह स्मारक प्रेरणा का स्थान बनेगा। यह प्रकाश स्तंभ का काम करेगा। आज भूमि पूजन के दिन मिले हैं। जब अगली बार मिलेंगे तो नेता जी का ऐतिहासिक स्मारक बनकर तैयार हो जाएगा।







नेता जी के दिखाए रास्तों पर चलकर दें सच्ची श्रद्धांजलि

अखिलेश यादव ने कहा कि नेता जी ने ऐसे फैसले लिए जिन्होंने देश की राजनीति को मोड़ने का काम किया। यहां जितने भी लोग उपस्थित हैं, सभी के पास नेता जी की कोई न कोई याद है। नेता जी का साथ रहा है। आज हमारे बीच नेता जी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने हम लोगों को जो राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रास्ता दिखाया है। उस रास्ते पर चलकर हम सपा को ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे, यही नेता जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed