फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Nephew dies in road accident, uncle Gambhir

सड़क हादसे में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर

Thu, 18 Feb 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Nephew dies in road accident, uncle Gambhir
इटावा। थाना क्षेत्र के चांदनपुर ओवर ब्रिज के पास नेशनल हाईवे पर उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने फेरी करके लौट रहे चाचा, भतीजे की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए भतीजे ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घायल चाचा को इलाज के लिए भर्ती किया गया जहां हालत गंभीर है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा किया तो ड्राइवर व हेल्पर ट्रक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने ट्रक को पकड़कर थाने भिजवाया।
विज्ञापन

बरेली जिले के सुभाष नगर के रहने वाले अली अहमद (60) अपने भतीजे इस्लाम नवी पुत्र शुभराति (48) व अन्य कुछ साथियों के साथ गांव-गांव जाकर फेरी लगाकर कुर्सियां बेचने का काम करते हैं। यहां बस स्टैंड पर कमरा लेकर ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को चाचा-भतीजे बाइक पर सवार होकर बकेवर क्षेत्र में कुर्सियों की फेरी लगाकर वापस इटावा लौट रहे थे। तभी शाम करीब चार बजे के आसपास इकदिल के चांदनपुर ओवर ब्रिज पर रॉंग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ईंटों से लदे ट्रक ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
जिससे चाचा-भतीजे गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसा कर भाग रहे ट्रक का पीछे आ रहे अली अहमद के साथियों ने पीछा किया तो ट्रक ड्राइवर व हेल्पर पेट्रोल पम्प के पास ट्रक को छोड़कर भाग निकले।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष जीवाराम यादव ने सिपाहियों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और ट्रक को पकड़कर थाने पहुंचाया। इधर अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने इस्लाम नवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अली अहमद को भर्ती कर इलाज शुरु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed