फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Neighbor woman hatched a conspiracy to rob the scribe

पड़ोसी महिला ने रची थी मुंशी से लूट की साजिश

Sat, 21 Dec 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Neighbor woman hatched a conspiracy to rob the scribe
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के बराहीटोला मोहल्ला में वकील के मुंशी से हुई लूट मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार करके रचे गए साजिश का खुलासा किया है। पड़ोसी महिला ने ही इस लूट का तानाबाना बुना था। जिसके बाद मैनपुरी जिले के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इन तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद एक दिन पहले ही पकड़ चुकी है।
विज्ञापन

बराहीटोला मोहल्ला निवासी वकील के मुंशी व सराफा कारोबारी अशोक वर्मा के साथ गत 12 दिसंबर की सुबह घर से निकलते वक्त लूट की वारदात हुई थी। वह अपने बेटे की स्कूटी पर बैठकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने अशोक के सिर पर तमंचा की बट व ईंट से वार करके रुपयों से भरा बैग छीन लिया था।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने इस वारदात की साजिश में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के साथ खुलासा किया कि लूट के शिकार अशोक वर्मा की पड़ोसी सरिता कठेरिया पत्नी स्व. राकेश कुमार को जानकारी थी कि अशोक नगदी लेकर दिल्ली जाते हैं। उसने एक अन्य पड़ोसी साथी श्याम सुंदर पुत्र स्व. सुगर सिंह कुशवाह के साथ लूट की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला नरिया के मूल निवासी और हाल ही में फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिवानगर नई मंडी में रह रहे दीपक यादव उर्फ दीपू से संपर्क किया। दीपू ने मैनपुरी जिले के सौरभ से मिलकर योजना बनाई। जिसके बाद मैनपुरी जिले के ही दुर्गेश, सौरभ व विकास ने मौके पर वारदात को अंजाम दिया। जो पुलिस मुठभेड़ में गत शुक्रवार सुबह पकड़े जा चुके हैं।
एसएसपी ने बताया कि लूट के षडय़ंत्र में शामिल सरिता, श्याम सुंदर व दीपू को लूटी हुई रकम के 43 हजार रुपये के साथ पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि अशोक वर्मा से कुल 24 लाख रुपये लूटे गए थे। जिसमें से पुलिस ने बैग व वादी के आधार कार्ड और वोटर आईडी समेत 20.61 लाख रुपये बरामद किए हैं। गत शुक्रवार को तीनों बदमाशों से 20.18 रुपये बरामद हुए थे। बाकी रकम से बदमाशों ने एक सोने की अंगूठी, कपड़े, बाइक, भैंस व ईंट सीमेंट खरीद लिया है। अंगूठी पुलिस ने बरामद कर ली है। ईंट सीमेंट व भैंस मैनपुरी जिले में दुर्गेश उर्फ बड़े उर्फ टाइगर के घर पर मौजूद है। उसने करीब 90 हजार रुपये से भैंस खरीदी है। ईंट व सीमेंट से उसका मकान बन रहा था। एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करके लूट की रकम से अर्जित की गई संपत्ति जब्त की जाएगी।

एसएसपी ने सभी कारोबारियों से अपील की है कि वह जब भी कोई बड़ी रकम लेकर घर से बाहर निकलें तो संबंधित थाना पुलिस को सूचित अवश्य करें। ताकि पुलिस व्यक्ति व रकम की सुरक्षा कर सके। व्यापारी की रकम से जुड़ी सूचना गोपनीय रखी जाएगी, क्योंकि लूट की इस वारदात से साफ हुआ है कि अपराधी किस्म के लोग इसकी खबर रख रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि अभियुक्त दुर्गेश पर नौ, सौरभ पर तीन, विकास पर आठ, श्याम सुंदर पर सात, दीपक पर दो मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed