फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   navratra will start from tommorow

शारदीय नवरात्र कल से, हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा....

Sun, 25 Sep 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
navratra will start from tommorow
इटावा/जसवंतनगर। शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जो भक्तों के लिए बड़ा लाभदायक है।
विज्ञापन

क्वार महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्र शुरू होते हैं। इस साल नवरात्र पांच अक्तूबर तक चलेंगे। सभी नौ दिन शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। ज्योतिषाचार्य राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर को सुबह तीन बजकर 24 मिनट से शुरू होगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह छह बजकर 20 मिनट से 10 बजकर 19 मिनट तक है। अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
शहर में ग्वालियर रोड स्थित कालीबांह, श्रीकालीबाड़ी, नौ देवियों व पुरोहितन टोला में आनंदी माता का मंदिर है। जनपद में बलरई में ब्रह्माणी देवी और लखना में कालिका देवी का ऐतिहासिक मंदिर है, जहां नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। ब्रह्माणी देवी व कालिका देवी मंदिर में अन्य शहरों से भी बड़ी संख्या में भक्तगण पूजा अर्चना करने झंडा चढ़ाने व बच्चों का मुंडन कराने आते हैं।
विज्ञापन

ब्रह्माणी देवी मंदिर का डीएम ने लिया जायजा
बीहड़ी ग्राम बलरई में ब्रह्माणी देवी मंदिर की दीवार गिरने की जानकारी मिलने पर शनिवार को डीएम अवनीश राय व एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने मंदिर का जायजा लिया। पुजारी सुभाष मिश्रा को निर्देश दिए कि दीवार को घेरकर लोहे के पोल लगवाकर बैरिकेडिंग कराएं। बीहड़ी क्षेत्र के इस मंदिर तक जाने के लिए कचौरा रोड से पीहरपुर होकर जाने वाले रास्ते की हालत बदतर है। अभी प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। करीब पांच किलोमीटर लंबे रास्ते पर जलभराव और कीचड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन बिछाने के बाद नहीं दिया ध्यान
बकेवर संवाद के अनुसार, कस्बा लखना के ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर के सामने फुटपाथ उबड़-खाबड़ है। मंदिर के सामने सड़क पर एक साइड में जलनिगम की ओर से खोदाई कराई गई थी। इसके बाद मिट्टी भरकर छोड़ दी गई। इससे यह जगह ऊबड़-खाबड़ हो गई है। फुटपाथ से मंदिर आने वाले देवी भक्तों को नवरात्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed