फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   nathu singh make mulayam strong in politics

नत्थू सिंह ने बनाया था राजनीतिक के दांव-पेंच में माहिर

Tue, 11 Oct 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
nathu singh make mulayam strong in  politics
इटावा। बात 1966 की है, मैनपुरी में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान जसवंतनगर के विधायक और कुश्ती के माहिर खिलाड़ी रहे नत्थू सिंह की नजर दंगल के मैदान पर दांवपेच दिखा रहे मुलायम सिंह पर पड़ी। मुलायम ने चरखा दांव से भारीभरकम पहलवान को ऐसी पटकनी दी कि नत्थू सिंह उनके मुरीद हो गए। वह मुलायम से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें शागिर्द बना लिया। बस यहीं से एक साधारण शिक्षक की जिंदगी बदल गई।
विज्ञापन

नेताजी के करीबी और सैफई के प्रधान रामपाल वाल्मीकि ने बताया कि नत्थू सिंह के संपर्क में आने के समय मुलायम सिंह मैनपुरी के करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक थे।
विज्ञापन

नत्थू सिंह ने 1967 के विधानसभा चुनाव में जसवंतनगर की अपनी परंपरागत सीट नेता जी के लिए छोड़ दी। इस सीट से वह पहली बार संयुक्त समाजवादी पार्टी से विधायक बने। राजनीति में आने के बाद भी नेताजी का कुश्ती के प्रति लगाव कायम रहा। नत्थू सिंह ने उन्हें कुश्ती और राजनीति दोनों में माहिर बनाया। 1977 में प्रदेश में जनता पार्टी की सरकार में सहकारिता मंत्री बने। राजनीति में आने से पूर्व वह आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए और बीटी करने के बाद जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक नियुक्त हुए थे। सक्रिय राजनीति में आने के बाद नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता चाहते थे पहलवान बनाना
मुलायम सिंह की कद काठी सुडौल थी। पिता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे। उन्होंने कई दंगलों में बड़े-बड़े पहलवानों को पटकनी भी दी। बाद में राजनीति के मैदान में विरोधियों को पटकनी देनी शुरू कर दी।

पुस्तकों में भी रहे चर्चित
नेताजी पर कुछ पुस्तकें भी प्रकाशित हुईं। मुलायम सिंह यादव चिंतन और विचार पुस्तक अशोक कुमार शर्मा ने लिखी थी। राम सिंह और अंशुमान यादव की लिखी मुलायम सिंह : ए पॉलिटिकल बायोग्राफी, अब उनकी प्रमाणिक जीवनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed