फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   nalkopp belong to auraiya and connection from etawa

इटावा के जेई ने औरैया में दे दिया निजी नलकूप कनेक्शन..

Sun, 30 Oct 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
nalkopp belong to auraiya and connection from etawa
ताखा (इटावा)। बिजली विभाग में जमकर खेल हो रहे हैं। अब एक जेई ने अवैध तरीके से औरैया में निजी नलकूप कनेक्शन दे दिया। इसके लिए आठ पोल लगाकर 300 मीटर लंबी लाइन दौड़ाई गई और 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर भी रख दिया गया। मामला पकड़ में आया तो एसडीओ ने जेई से स्पष्टीकरण मांगा लेकिन मामला ही दबा दिया गया। अब अधिकारी जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मामला ताखा ब्लाक के ग्राम नगरिया सरावा उपकेंद्र के रतहरी फीडर से जुड़ा है। इस फीडर से औरैया जनपद के पुनावर गांव के एक किसान को निजी नलकूप के लिए करीब दो साल पहले बिजली कनेक्शन दिया गया। विभागीय सूत्रों के मुताबिक किसान ने निजी नलकूप कनेक्शन के लिए औरैया के कुदरकोट उपकेंद्र में आवेदन किया था।
विज्ञापन

पोल, लाइन और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी भी वहीं के अफसरों की होती है, लेकिन किसान की बिजली रतहरी फीडर से जोड़ दी गई। करीब दो साल से निजी नलकूप यहां की बिजली से चल भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब साल पूर्व तत्कालीन एसडीओ पुष्पेंद्र कुमार ने चेकिंग के दौरान मामले को पकड़ा था। तब संबंधित अवर अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा गया था। पूरे मामले की जानकारी विभागीय आलाधिकारियों को भी दी थी, लेकिन न तो जांच कराई गई और न कोई कार्रवाई हुई। पूरे प्रकरण को दबा दिया गया। इसी वर्ष जुलाई में पुष्पेंद्र कुमार का आगरा तबादला हो गया।
चेकिंग के दौरान इटावा की बिजली से औरैया में निजी नलकूप चलते पकड़ा था। संबंधित जेई से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इस बारे में आला अधिकारियों को भी अवगत कराया था लेकिन कुछ नहीं हुआ। औरैया के निजी नलकूप को यहां से बिजली देना सरासर नियम विरुद्ध है। - पुष्पेंद्र कुमार, तत्कालीन एसडीओ, नगरिया सरावा उपकेंद्र।

- मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा हो रहा है तो ये गलत है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी मिला उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
- राजीव कालरा, अधिशासी अभियंता सैफई।
- मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है। पता किया जाएगा कि पोल, लाइन और ट्रांसफार्मर कैसे दूसरे जिले के कनेक्शन के लिए लगाया गया। ये सामान कैसे उपलब्ध हुआ। - रामहरि, एसडीओ, नगरिया सरावा उपकेंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed