फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Naharlagun-Hapa Express was delayed by 11:30 and Amrit Bharat by five hours.

Etawah News: नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस साढ़े 11 तो अमृत भारत पांच घंटे रही लेट

Tue, 13 Jan 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Naharlagun-Hapa Express was delayed by 11:30 and Amrit Bharat by five hours.
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रूट पर अप-डाउन में 15 से अधिक ट्रेनें कई घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। इसमें सबसे अधिक नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस साढ़े 11 घंटे जबकि अमृत भारत एक्सप्रेस पांच घंटे देर से प्लेटफार्म पर आई। कई घंटों के लेट होने पर दैनिक समेत आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सोमवार को हावड़ा-दिल्ली रूट पर अप-डाउन में 15 से अधिक ट्रेनें लेट रहीं। इसमें आम्रपाली एक्सप्रेस ढाई घंटे, कैफियत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसी तरह फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा 26 मिनट, वैशाली एक्सप्रेस एक घंटा 23 मिनट, अमृत भारत एक्सप्रेस पांच घंटा दो मिनट, ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटा पांच मिनट, पटना-कोटा एक्सप्रेस 50 मिनट, दौराई-अजमेर एक्सप्रेस एक घंटा 39 मिनट, अवध एक्सप्रेस दो घंटा 13 मिनट लेट आदि ट्रेनें लेट रहीं। इसी तरह डाउन लाइन पर कालका नेताजी एक्सप्रेस 50 मिनट, कैफियत एक्सप्रेस एक घंटा 20 मिनट, जम्मू तवी एक्सप्रेस 50 मिनट, टूंडला-कानपुर मेमू 45 मिनट आदि ट्रेनें लेट रहीं।
विज्ञापन


मौसम खुलने के बाद कई ट्रेनें इटावा जंक्शन पर समय पर पहुंची। इसमें कोटा पटना एक्सप्रेस, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी, ग्वालियर-इटावा पैसेंजर, संगम एक्सप्रेस, लालगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन, इटावा-वीरांगना लक्ष्मी बाई इंटरसिटी, इटावा-फफूंद मेमू, मगध एक्सप्रेस व मुंबई बांद्रा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर इटावा जंक्शन पर आईं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed