फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Naag Panchami festival celebrating with a sense of reverence

श्रद्धा भाव के साथ मना नाग पंचमी का पर्व

Wed, 19 Aug 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 19 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Naag Panchami festival celebrating with a sense of reverence

नाग पंचमी का त्योहार श्रद्धाभाव से मनाया गया।

विज्ञापन
भक्तों ने भगवान शिव के साथ नागदेव की पूजा अर्चना की। सपेरों को तलाश कर नाग को दूध पिलाया। शहर के पुरबिया टोला में शाम को मेले का आयोजन किया गया।

बुधवार को नागपंचमी होने के कारण शिवमंदिरों में भीड़भाड़ रही। भक्तों ने भगवान शंकर के साथ नागदेव की पूजा अर्चना की। घरों में भी पूजा अर्चना के साथ ही दरवाजों पर नागदेव के प्रतीकात्मक रूप की रंगोली बनाई। शाम को शहर के पुरबिया टोला में मेला का आयोजन हुआ।

पुरबिया टोला स्थित जियालाल मंदिर में भगवान भोले शंकर का रूई से मनोहारी शृंगार किया गया था। शृंगार रूप के दर्शन और पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ यहां उमड़ पड़ी। बच्चों के साथ ही बड़ों ने मेले में जमकर खरीददारी की।

इस दौरान पुरानी परंपरा का निर्वाहन करते हुए यहां दंगल का भी आयोजन हुआ। इसी तरह गांव देहात व कस्बों में भी नागपंचमी का पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।

नागदेव को दूध पिलाने के लिए लोग सपेरों को ढूंढते रहे। शहर के साथ ही गांव व कस्बों में नागदेव के दर्शन कराते हुए सपेरे नजर आए। लवेदी प्रतिनिधि के अनुसार नागपंचमी के अवसर पर कस्बा लखना में नया नहर पुल के पास ईकरी रोड पर स्थित शिव मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ।

अखंड रामायण पाठ पूर्ण होने पर बुधवार को भंडारे का आयोजन हुआ। भारी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा में प्रमोद चौहान, श्याम तिवारी, लालजी, बंटी तोमर, सुधीर त्रिपाठी, विक्रम सिंह चौहान, अवधेश तिवारी आदि का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed