फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   NA

Etawah News: आधार लिंक, पर खातों में नहीं पहुंची पेंशन

Tue, 07 Feb 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 07 Feb 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
NA
बकेवर। आधार लिंक कराने के बाद भी वृद्धा और विधवा पेंशन खातों में नहीं पहुंच रही है। कई लाभार्थी ऐसे हैं जो विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें जल्द पेंशन मिलने का आश्वासन देकर घर भेज दिया जा रहा है। पेंशन न मिलने से अब इनके पास दवा तक के लिए पैसे नहीं है।
विज्ञापन

महेवा ब्लॉक में 13 हजार और जनपद में करीब 60 हजार वृद्धावस्था व विधवा पेंशन धारक हैं। इनमें से कई पेंशन धारक ऐेसे हैं जिनके खातों में साल भर से पेंशन नहीं आई है। पेंशनधारकों ने अपने आधार को लिंक भी करा लिया है। यही नहीं, ब्लॉक की ओर से कराई गई जांच के दौरान कर्मचारियों को भी इन पेंशनधारकों ने अपने आधार और खाते की जानकारी उपलब्ध करा दी है। इसके बाद भी इन्हें पेंशन उपलब्ध नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्राम कुड़रिया निवासी विधवा विनोद कुमारी ने बताया कि दो बार आधार कार्ड की जांच हो चुकी है। ब्लॉक से आए कर्मचारियों को आधारकार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति दी। लेकिन साल भर से पेंशन नहीं आई। दवा के लिए भी पैसे नहीं हैं। यहीं नहीं पिछले माह महेवा ब्लॉक पर एडीओ समाज कल्याण आशीष यादव को भी आधार व बैंक पासबुक की छायाप्रति दी थी। उनका खाता सेंट्रल बैंक में है। इसी गांव की वृद्धा बिमला देवी को विधवा पेंशन मिलती है। इन्होंने बताया कि आधारकार्ड का वेरीफिकेशन करा लिया है। ब्लॉक से आए कर्मकचरियों को भी छायाप्रति दे दी है। लेकिन साल भर से उनके खाते में पेंशन नहींं भेजी गई। बैंक खाता बकेवर की सेंट्रल बैंक की शाखा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी वृद्धाप्रेमादेवी कठेरिया ने बताया कि उनकी पेंशन काट दी गई है। उनके खाते में कई महीनों से पेंशन नहीं आई है। गरीब हैं, गुजरा करने में समस्या आ रही है। दवा के लिए भी उनके पास पैसे नहीं है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी कहती है कि जनपद में करीब 59 हजार लोगों को वृद्धावस्था विधवा पेंशन पहुँच गयी है।आधारकार्ड वेरीफिकेशन के बाद पेंशन भेजने के काम किया गया है। पूर्वांचल बैंक के जिनके खाते हैं उनकी में समस्या है। शेष की जल्द ही पेंशन भेजी जा रही है।

समाज कल्याण अधिकारी यादव का दावा है कि उनकी ओर से 59 हजार खाताधारकों के खातों में पेंशन भेजी जा चुकी है। जिनके आधार बैंक खाते से लिंक नहीं हैं उन्हें अभी पेंशन नहीं दी गई है। इसके अलावा, पूर्वांचल बैंक के खाता धारकों के खातों में धनराशि भेजने में तकनीकी समस्या आ रही है। इस बारे में बैंक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed