फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   NA

Etawah News: लूटी गई पिकअप के साथ बदमाश गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 07 Feb 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
NA
इटावा। एक सप्ताह पूर्व लूटी गई पिकअप बरामद कर पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों की तलाश में टीमें लगी हैं। बदमाश ने इकदिल में लूट की घटना भी कबूली है।
विज्ञापन

सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि राजस्थान के जिला नागौर के जसवंतगढ़ थानाक्षेत्र के गांव रायधना निवासी लीलाधर ने दो फरवरी को थाने में सूचना दी थी कि उसकी अनार से भरी पिकअप ऑटो सवार तीन बदमाशों ने लूट ली है। उसका मोबाइल भी छीन लिया था। उसने फ्रेंड्स कालोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दतावली नहर पुल के पास बदमाश पिकअप के साथ मौजूद है। इस पर उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से 600 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम अक्षय निवासी भूटा रम्पुरा, कर्री पुलिया चौबिया बताया। उसने बताया कि वह दो साथियों के साथ मिलकर रात में ऑटो से पहले रेकी करता था। फिर वारदात को अंजाम देते थे। अक्षय ने इकदिल में दो फरवरी की रात एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये लूटने की घटना भी स्वीकार की है। बताया कि पहले उसे ऑटो में बैठा और फिर साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की। अक्षय पर इकदिल थाने में दो और फ्रेंड्स कालोनी में एक मुकदमा पहले से दर्ज है। खुलासा करने वाली टीम में फ्रेंड्स कालोनी थानाध्यक्ष विवेक चौधरी, एसओजी प्रभारी अनिल कुमार विश्वकर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed