{"_id":"659850b30b80975c51088647","slug":"mutilated-body-of-a-girl-found-lying-on-the-banks-of-river-kwari-etawha-news-c-216-1-etw1002-7357-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: क्वारी नदी किनारे पड़ा मिला युवती का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: क्वारी नदी किनारे पड़ा मिला युवती का क्षत-विक्षत शव
Sat, 06 Jan 2024 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
चकरनगर (इटावा)। सकेकही सकरावली गांव के पास क्वारी नदी किनारे युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती की शिनाख्त सोनेकापुरा के स्कूल प्रबंधक की बेटी के रूप में की। पुलिस का अनुमान है कि जंगली जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत किया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सहसों थाना क्षेत्र में क्वारी नदी किनारे शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे एक युवती का शव पड़ा मिला। ऊमरी थाना के गांव चरी कोट कनावर निवासी रामलखन ने शव देखकर सोनेकापुरा गांव के मान सिंह भदौरिया को सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। मान सिंह भदौरिया ने शव की शिनाख्त 20 दिन पहले लापता बेटी भारती भदौरिया (21) के रूप में की।
ग्रामीणों की सूचना पर सहसों थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह, विंडबा कला चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार, हनुमंतपुर चौकी इंचार्ज राजेश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। निजी स्कूल के प्रबंधक पिता मान सिंह ने बताया कि उनकी बेटी 15 दिसंबर को लापता हो गई थी। इसकी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव क्षत-विक्षत हालत में है। कई दिन से शव टापू के किनारे पड़ा होने का अंदेशा है। जंगली जानवरों ने शव को क्षत-विक्षत किया है।