फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Murder case against five in case of youth's death

Etawah News: युवक की मौत के मामले में पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Mon, 04 Mar 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Murder case against five in case of youth's death
सैफई। महोला गांव के पास संदिग्ध हालात में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने घर के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

वैदपुरा थाना क्षेत्र के फूलापुरा गांव निवासी मोहित मोहित कुमार कठेरिया ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उसका बड़ा भाई राजीव उर्फ सिंटू शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे अपने साले राम मोहन के साथ बाइक से बिचपुरी खेड़ा गया था। आरोप लगाया कि वापस आते समय महोला निवासी रॉकी यादव, लाल यादव, अंशुल यादव, जीता व राजा ने ऑटो को बाइक के सामने लगा दिया। सभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर राजीव को जबरदस्ती ऑटो में डालकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी राजीव को महोला गांव की तरफ ले गए, वहां एक खंभे में राजीव का सिर मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। राम मोहन की सूचना पर पहुंचे परिजन राजीव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित ने आरोप लगाया कि पांचों नामजद दबंग हैं। आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देते रहते हैं।
विज्ञापन

उधर, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने राजीव के शव को गांव में सड़क पर रख दिया। सूचना पर एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव व सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम पुलिस टीम के साथ पहुंचे। हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद परिजन व ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। माहौल को देखकर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी समित चौधरी ने बताया कि पांचों के खिलाफ हत्या व एससी-एसटी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed