{"_id":"5888e7c54f1c1b5222cf4874","slug":"mulayam-will-come-to-jaswantnagar-for-election-says-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसवंत नगर में प्रचार को आएंगे मुलायम: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसवंत नगर में प्रचार को आएंगे मुलायम: शिवपाल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : शिवपाल सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने अब पूरा ध्यान जसवंतनगर विधानसभा सीट पर केंद्रित कर दिया है। मंगलवार को लखनऊ से सैफई आने के बाद बुधवार को उन्होंने पूरा दिन ताखा में बिताया। ताखा के एसएस मेमोरियल महाविद्यालय में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे चुनाव में जुटने को कहा। कहा कि विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका पार्टी को तय करनी है। वे तो नेताजी के आदेश का पालन करेंगे। नेताजी मुलायम सिंह यादव भी जसवंतनगर में चुनाव प्रचार करने आएंगे।
ऊसराहार प्रतिनिधि के अनुसार ताखा में शिवपाल सिंह यादव ने चुनाव की समीक्षा की। उनके साथ ध्रुव कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयराज सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव भी रहे। उन्होंने ताखा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों से अलग-अलग बात कर समस्याओं को सुना। सभी लोगों से मन मुटाव भुलाकर चुनाव में जुटने और क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भी कहा। शिवपाल क्षेत्र के किसी गांव में नहीं गए। इटावा से वह सीधे सुतियानी कालेज पहुंचे। वहां जिला पंचायत सदस्य सुरेश यादव लोकदल सहित कई सेक्टर प्रभारी पहुंच गए।