{"_id":"1b248065c2cae8f026a74c8dc1affc95","slug":"mulayam-singh-said-bjp-cheated-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने भ्रम फैलाकर सत्ता हासिल की: मुलायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने भ्रम फैलाकर सत्ता हासिल की: मुलायम
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह स्मृति सैफई महोत्सव के पंडाल में फाग गायन से पहले सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने लोगों में भ्रम और भय फैलाकर केंद्र की सत्ता हासिल की है, लेकिन जनता अब सब जान चुकी है कि अब उसे क्या करना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी की सरकार को बने छह महीने से ज्यादा समय बीत चुका है न तो युवाओं को रोजगार मिला है और न ही किसी के खाते में पेंशन का एक रुपया भी आया। श्री यादव ने महिलाओं की संख्या में हो रही कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि आज इस देश में लड़कियों की संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन
अगर यही हालात रहे तो शादी के लिए संकट खड़ा हो जाएगा। अगर किसी के घर में लड़की जन्म ले तो उसे खुुशी मनानी चाहिए कि उसके घर में किसी देवी ने जन्म लिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा की अपेक्षा यूपी में लड़कियों की संख्या ज्यादा कम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार कैंसर, किडनी, लिवर जैसी कई गंभीर बीमारियों का इलाज मुफ्त कराएगी। सपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि अब खेती भी कम होने लगी है जबकि जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। सपा मुखिया ने कहा कि आने वाले समय में अमेरिका व आस्ट्रेलिया में भी अनाज के लिए संकट पैदा होगा।