फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mulayam Singh is close to Saifai's village head Darshan Singh

मुलायम के करीबी सैफई के ग्राम प्रधान दर्शन सिंह नहीं रहे

Sat, 17 Oct 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh is close to Saifai's village head Darshan Singh
फोटो संख्या 22 सैफई के ग्राम प्रधान दर्शन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के मित्र और सैफई के ग्राम प्रधान दर्शन सिंह यादव (90) का शनिवार तड़के निधन हो गया। वे पिछले दिनों से बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन

उनके निधन से पूरा सैफई गांव शोक मग्न हैं। वे सन 1972 से अभी तक सैफई के लगातार प्रधान रहे। अखिलेश सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में प्रदेश के सर्वोच्च सम्मान यशभारती से सम्मानित किया गया।
पिछले दिनों सीने में संक्रमण के बाद लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। सुबह जैसे ही खबर आई गांव में शोक की लहर छा गई।
प्रधान दर्शन सिंह यादव के निधन पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव, प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव, अभयराम यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, विधायक सोबरन सिंह, पूर्व सांसद रघुराज सिंह यादव सहित काफी संख्या में सपा और प्रसपा के नेता शामिल हुए।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पुत्र कार्तिकेय यादव आदि लोग शव यात्रा में सम्मिलित हुए । प्रधान दर्शन सिंह यादव के दो पुत्र हैं। बड़े पुत्र जय नारायण ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफई गांव निवासी मुकट सिंह यादव ने बताया प्रधान दर्शन सिंह हम से लगभग 6 वर्ष बड़े थे। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी मित्र थे। नेताजी और दर्शन सिंह का मकान आमने-सामने है। दर्शन सिंह नेताजी से लगभग 8 से 9 वर्ष बड़े थे। उन्हें पहलवानी का बहुत बड़ा शौक था।
नेताजी और प्रधान दर्शन सिंह यादव ने बाहर कई जगह कुश्तियां भी जीतीं। खेतों पर जानवर भी चराने जाया करते थे। जब भी नेता जी गांव में आते हैं तो सबसे पहले प्रधान दर्शन सिंह को अपने पास बुलाया करते थे।

सैफई निवासी रतीराम बताते हैं कि प्रधान दर्शन सिंह यादव बहुत ही अच्छे विचार के थे। बचपन से लेकर अब तक जब भी नेताजी गांव में आते तो सबसे पहले दर्शन सिंह यादव से मिलकर गांव के हालचाल लेने के साथ खेती के बारे में पूछा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed