{"_id":"5f1597788ebc3e638b1933ec","slug":"mp-gave-assurance-to-make-ekdil-a-development-block-etawha-news-knp57217843","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने दिया इकदिल विकासखंड बनवाने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने दिया इकदिल विकासखंड बनवाने का आश्वासन
विज्ञापन
फोटो संख्या 13 सांसद डा. रामशंकर कठेरिया को प्रतीक चिन्ह भेंट करते इकदिल ब्लॉक के संयोजक दीपक राज व
- फोटो : ETAWHA
ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शेखूपुर जखौली में कोविड-19 महामारी जन जागरूकता मिशन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने लोगों को कोविड-19 महामारी के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक की ओर से मिले ज्ञापन पर क्षेत्र की विकासखंड की समस्या स्वीकारते हुए उसे जल्द पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग कम से कम घरों से निकलें और लॉकडाउन का पालन करें। जल्द ही इस नवीन विकासखंड से क्षेत्र का विकास होगा और क्षेत्रवासियों को दूर-दूर ब्लॉकों पर जाने वाली समस्या से निजात मिलेगा।
इस दौरान मिशन इकदिल ब्लॉक के संयोजक दीपक राज व सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने क्षेत्र के प्रधानों के साथ मिलकर ब्लॉक की शीघ्र घोषणा करवाने के लिए सांसद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इसके साथ ही ग्राम चांदनपुर, रायपुरा व शेखूपुर जखौली के ग्रामीणों ने गांवों की समस्याओं से अवगत कराया।
कार्यक्रम के बाद सांसद ने पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम में भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह धाकरे, विमल भदौरिया, प्रशांतराव चौबे, शिवाकांत चौधरी, आगरा से आए पार्षद कमलेश जाटव, मंडल उपाध्यक्ष राजीव जाटव, नरेंद्र बरुआ, संजू चौधरी आदि मौजूद रहे।