फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Motorcyclist killed, companion critically injured after being hit by a truck on the national highway.

Etawah News: नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Mon, 06 Jul 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, companion critically injured after being hit by a truck on the national highway.
जसवंतनगर (इटावा)। नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, हादसे में दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतक की पहचान फिरोजाबाद के ऐलाननगर निवासी हेमंत (28) के रूप में हुई है। उसका साथी सचिन (27) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने सचिन की हालत नाजुक देख उसे पीजीआई रेफर कर हेमंत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया।

हेमंत और सचिन सोमवार को इटावा में अपने एक दोस्त से मिलने आए थे। दोनों देर शाम बाइक से फिरोजाबाद लौट रहे थे। जसवंतनगर थाना क्षेत्र में धौलपुर खेड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने यह हादसा हुआ। सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक हाईवे पर काफी दूर जा गिरे। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed