फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Motivated people to get vaccinated at the festival of vaccination: CMO

टीका उत्सव में लोगों को टीका लगवाने को किया प्रेरित: सीएमओ

Thu, 15 Apr 2021 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Motivated people to get vaccinated at the festival of vaccination: CMO
फोटो संख्या 16- जिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र से कोरोना टीका लगवाकर आतीं वृद्व विद्यावती - फोटो : ETAWHA
इटावा। जिले में बढ़ती हुई कोरोना की रफ्तार को थामने के लिए टीका उत्सव मनाया गया। जिला सत्र न्यायालय में बुधवार को विशेष टीकाकरण करवाया गया। इस दौरान जिला जज उमेश चंद्र शर्मा ने भी टीकाकरण कराया। इसके बाद सभी से टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनएस तोमर ने बताया टीका उत्सव के जरिए जिले के लोगों को जागरूक व प्रोत्साहित कर टीकाकरण कराया जा रहा है।
महेवा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि उनकी व टीम की ओर से नगर पंचायत के कर्मचारियों व ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। डॉ. संदीप के द्वारा किए गए सफल प्रयासों से लखना उपकेंद्र पर कई लोगों ने टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन

पहले असहजता थी, अब नहीं
लखना उपकेंद्र पर मनीष कुमार ने कहा कि टीकाकरण करवाने से पहले थोड़ी असहजता थी। अब वह मानसिक रूप से भी सुरक्षित महसूस कर रहा हूं। लखना निवासी नवल किशोर टीका लगवाने के बाद खुश नजर आए। सभी से टीका लगवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिकों का टीकाकरण हुआ
जिले में रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. के के सक्सेना ने बताया कि इटावा लायन सफारी के कर्मचारियों का सामूहिक टीकाकरण करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को भूतपूर्व सैनिकों का टीकाकरण कराया गया। मेडिकल केयर यूनिट पर जनता महाविद्यालय बकेवर की प्राचार्या डॉ. नलिनी शुक्ला ने टीकाकरण कराया।

राधा स्वामी सत्संग स्थल भी टीका उत्सव मनाया गया
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को राधा स्वामी सत्संग स्थल इटावा में भी टीका उत्सव मनाया गया। यहां पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि सतर्कता बरतें और मास्क, दो गज दूरी का पालन करते रहे।

फोटो संख्या 17- वैक्सीनेशन कराते बुजुर्ग लाल सिंह तोमर

फोटो संख्या 17- वैक्सीनेशन कराते बुजुर्ग लाल सिंह तोमर- फोटो : ETAWHA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed