फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mother-in-law dies in scooty bike collision in Etawah, two sons-in-law injured

इटावा में स्कूटी बाइक की भिडंत में सास की मौत्, दो दामाद हो गए घाायल

Tue, 19 Jul 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law dies in scooty bike collision in Etawah, two sons-in-law injured
बसरेहर (इटावा)। चौबिया थाना क्षेत्र के बरालोकपुर व लोकपुरा गांव के बीच स्कूटी-बाइक टकराने से वृद्धा की मौत हो गई और उसके दो दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को ग्वालियर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परौली रमायन गांव निवासी कालिनंदरी देवी (63) पत्नी वीरेंद्र सिंह की छोटी बेटी कपूरी देवी भिंड में ब्याही है। तीन जुलाई को नातिन संध्या की शादी थी। कालिनंदरी शादी में शामिल होने गईं थीं। सोमवार दोपहर को वह दो दामाद चंदन और भरत सिंह के साथ स्कूटी पर घर लौट रहीं थीं। बरालोकपुर और लोकपुर गांव के बीच सामने से आ रही बाइक स्कूटी से टकरा गई। हादसे में तीनों स्कूटी सवार घायल हो गए। बाइक सवार दोनों युवक को भी हल्की चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा और उनके दोनों दामाद को सैफई मेडिकल कालेज भिजवाया। वहां से रात 12 बजे परिजन तीनों को ग्वालियर ले जा रहे थे। रास्ते में वृद्धा की मौत हो गई। दोनों दामाद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हेलमेट लगाने के बावजूद चंदन के सिर में गंभीर चोट आई है। भरत सिंह का एक पैर तीन जगह से टूट गया है। मंगलवार दोपहर चौबिया पुलिस ने वृद्धा के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल
सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव नग्ला सेवाराम निवासी बाबूराम (60) पुत्र तेज सिंह सोमवार शाम को नग्ला भरी आए थे। रात को बाइक से घर लौटते समय कटिहार पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था, जहां से परिजन आगरा के निजी अस्पताल में ले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed