{"_id":"6223a9f356800c7b5f01cbe0","slug":"mother-and-child-die-after-operation-in-medical-college-etawah-news-knp6840530132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत
विज्ञापन
सैफई। मेडिकल कॉलेज में प्रसव पीड़ा के बाद महिला का ऑपरेशन हुआ। रात में पहले नवजात बच्ची फिर महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। बच्ची का शव मर्च्युरी में रखवा दिया गया है।
वैदपुरा थाना क्षेत्र के रजमऊ गांव निवासी किसान गुलशन कुमार ने गुरुवार को अपनी 30 वर्षीय पत्नी रोशनी को प्रसव पीड़ा होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
शुक्रवार शाम रोशनी ने ऑपरेशन के बाद एक बच्ची को जन्म दिया। रात दस बजे अचानक बच्ची की मौत हो गई और लगभग आधे घंटे बाद रोशनी ने भी दम तोड़ दिया।
मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने गर्भावस्था के दौरान उसकी देखरेख ठीक से नहीं की। खून की कमी होने से रोशनी काफी कमजोर हो गई थी।
मायके पक्ष की सूचना पर वैदपुर थाना पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी ने आरोप की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार मामले की जांच की जाएगी।