फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Most applications came for cricket trials

Etawah News: ट्रायल में क्रिकेट के लिए आए सर्वाधिक आवेदन

Wed, 25 Mar 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Most applications came for cricket trials
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को क्रिकेट समेत कुल आठ खेलों के लिए ट्रायल होगा। सुबह 10 बजे से यह प्रक्रिया शुरू होगी जिसमें सबसे पहले अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। इस बार सर्वाधिक संख्या में अभ्यर्थियों ने क्रिकेट के लिए आवेदन किया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कि शारीरिक परीक्षण पांच चरणों में होगा। इसमें 800 मीटर और 100 मीटर की दो रिले रेस होगी। शटल रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप और मेडिसिन बॉल में पास होने के बाद अभ्यर्थियों को मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को ट्रायल के पहले दिन कुल 10 अभ्यर्थी स्टेडियम पहुंचे। इनमें हॉकी के 7, फुटबॉल के 2 व बैटमिंटन का 1 अभ्यर्थी शामिल हुआ। मंगलवार को किशोरी वर्ग में मात्र तीन अभ्यर्थी पहुंची। इसमें हॉकी के लिए दो व बैडमिंटन के लिए एक अभ्यर्थी पहुंची। तीसरे दिन क्रिकेट के ट्रायल की वजह से संख्या अधिक होने की उम्मीद है। बुधवार को ट्रायल के लिए चयनित खेलों में कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो व हैंडबॉल शामिल हैं। खेल साथी पोर्टल पर अब तक जनपद से कुल 4 दर्जन से अधिक आवेदन आ चुके हैं। पोर्टल पर मंगलवार शाम तक आवेदन की प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed