{"_id":"6acfca278007987ebb0a4497","slug":"moradabad-bus-service-discontinued-within-just-two-months-etawah-news-c-216-1-etw1005-151471-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो माह में ही मुरादाबाद बस सेवा कर दी गई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो माह में ही मुरादाबाद बस सेवा कर दी गई बंद
Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
इटावा। रोडवेज परिवहन निगम की ओर से दो माह पहले शुरू की गई मुरादाबाद बस सेवा बंद कर दी गई है। रोडवेज बस सेवा को बंद करने की मुख्य वजह 25 फीसदी कम लोड फैक्टर होने की बात सामने आने है। अब त्योहार बाद इस बस को दूसरे रूट पर चलाने का विचार किया जा रहा है।
यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के उद्देश्य से परिवहन निगम ने अगस्त में इस रूट पर बस का संचालन आरंभ किया था। शुरुआत में उम्मीद जताई गई थी कि इस मार्ग पर यात्रियों की अच्छी संख्या मिलेगी, जिससे निगम को राजस्व और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी दोनों का लाभ मिलेगा। हालांकि, उम्मीद के विपरीत इस रूट पर पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल सके। 25 फीसदी कम लोड फैक्टर और लगातार घाटे की स्थिति को देखते हुए निगम ने फिलहाल इस सेवा पर रोक लगा दी है।
इटावा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि अब आगामी त्योहारों के सीजन के बाद इस बस को किसी अन्य व्यस्त और अधिक लाभदायक रूट पर संचालित करने पर विचार किया जा रहा है। त्योहारी सीजन के बाद यात्रियों की मांग का आकलन कर नया मार्ग तय किया जाएगा, ताकि निगम को राजस्व मिल सके और यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ मिल सके।