{"_id":"6ad117999fa24b4737058ef6","slug":"mohammad-kaif-from-etawah-earns-a-spot-in-the-senior-national-hockey-team-etawah-news-c-216-1-etw1004-151494-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सीनियर नेशनल हॉकी टीम में इटावा के मोहम्मद कैफ को मिली जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सीनियर नेशनल हॉकी टीम में इटावा के मोहम्मद कैफ को मिली जगह
Thu, 15 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 03:: मोहम्मद कैफ।
इटावा। जिले के हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का चयन उत्तर प्रदेश की सीनियर पुरुष हॉकी टीम में हुआ है। आगामी सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश हॉकी फेडरेशन ने टीम की घोषणा की है। इसमें कैफ को उनके प्रदर्शन के आधार पर जगह मिली है। उनके चयन से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है।
राष्ट्रीय चैंपियनशिप झांसी में 12 से 22 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में मोहम्मद कैफ उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन को जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है। इटावा हॉकी फेडरेशन के सचिव जितेंद्र सिंह भदौरिया ने कैफ के चयन पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी।
फेडरेशन की कोषाध्यक्ष डॉ. हिमांशु सक्सेना, उपाध्यक्ष अनवर फैयाज़, राजीव सक्सेना, सनी वर्मा, सोमनाथ वर्मा, आशीष मिश्रा और अनुग्रह चौहान समेत अन्य सदस्यों ने भी खुशी जताई। (संवाद)