{"_id":"635c1d7af15d405db55a0cba","slug":"mobile-and-tablet-will-be-distributed-to-student-etawah-news-knp7254059178","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेंगे मोबाइल और टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेंगे मोबाइल और टैबलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को जल्द स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण किया जाएगा। शासन की ओर से 1200 टैबलेट आ गए हैं। अन्य की आपूर्ति जल्द होने की उम्मीद है। ये जानकारी डीआईओएस राजू राणा ने दी है।
शुक्रवार को इंफोसिस कंपनी के इंजीनियरों की ओर से टैबलेट से जुड़ी जानकारी देने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग की गई। इसमें डीआईओएस और सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद भी जुड़े। बताया कि पिछले सत्र में जिले के 33,963 छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन और टैबलेट वितरित करने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन पात्र विद्यार्थी केवल 13,581 ही मिले थे। इनमें से 8,583 को स्मार्ट फोन और 4,998 को टैबलेट का वितरण किया गया था। शासन की ओर से 15,016 मोबाइल और टैबलेट मिले थे।
इस बार इनके वितरण के लिए कानपुर विश्वविद्यालय की ओर से सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को छात्र-छात्राओं का डाटा उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है। छात्र संख्या फीडिंग का काम कॉलेजों में तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद कुल छात्र संख्या शासन को भेज दी जाएगी। वितरण की तिथि इसके बाद घोषित होगी।
विज्ञापन
स्नातक उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को मोबाइल और स्मार्ट फोन का वितरण किया जाना है। 1200 टैबलेट मिल गए हैं। शेष भी जल्द मिल जाएंगे। छात्र संख्या निर्धारित होते ही वितरण की तिथि आने की उम्मीद है। - राजू राणा, डीआईओएस।