{"_id":"6a7cb49fad2c57b6ec03d91c","slug":"miscreants-vandalized-the-ambedkar-statue-the-administration-installed-a-new-one-etawah-news-c-216-1-etw1005-147772-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अराजकतत्वों ने खंडित की आंबेडकर प्रतिमा, प्रशासन ने लगवाई नई मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अराजकतत्वों ने खंडित की आंबेडकर प्रतिमा, प्रशासन ने लगवाई नई मूर्ति
विज्ञापन
इकदिल। ग्राम पंचायत चांदनपुर के मजरा कोठी में मंगलवार देर रात बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की करीब 33 वर्ष पुरानी प्रतिमा खंडित कर दी गई। बुधवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने खंडित प्रतिमा देखकर नाराजगी व्यक्त की। अफसरों ने तुरंत नई प्रतिमा स्थापित कर अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बुधवार सुबह प्रतिमा खंडित होने की सूचना मिलते ही बसपा, आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के साथ नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। इनमें सदर विधायक सरिता भदौरिया, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर अवनीश कुमार सिंह, तहसीलदार व लेखपाल शामिल थे। प्रशासन ने नई प्रतिमा मंगवाकर उसकी स्थापना करवाई। साथ ही प्रतिमा की सुरक्षा के लिए तत्काल नया सीसीटीवी कैमरा भी लगवाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा स्थल की बाउंड्री और छत का कार्य अधूरा है। विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रदेश सरकार से 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे प्रतिमा स्थल पर छत और बाउंड्री का निर्माण कराया जाएगा। पुलिस अराजक तत्वों की तलाश में जुटी है। क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि बाबा साहब की नई प्रतिमा स्थापित हो गई है और अराजकतत्वों की जांच जारी है। जल्द ही उनको पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।