फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   miscreants firing on ikri road

Etawah News: ईकरी रोड पर बदमाशों ने की फायरिंग

Tue, 29 Aug 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 29 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
miscreants firing on ikri road
बकेवर। लखना ईकरी रोड पर बदमाशों ने एक घर के दरवाजे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े दस बजे कस्बा लखना में ईकरी रोड पर एक व्यक्ति के घर के बाहर आकर बदमाशों ने गाली-गलौज कर फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुनकर क्षेत्र में खलबली मच गई। जिसकी सूचना लोगों ने यूपी 112 पुलिस को दी। फायरिंग की सूचना पर तत्काल यूपी 112 पुलिस के साथ लखना चौकी व थानाध्यक्ष अमित मिश्रा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक फायरिंग करने वाले बदमाश मौके से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में लवेदी थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ लोगों हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि कस्बा लखना में ईकरी रोड पर रहने वाले विनोद सिंह के दरवाजे पर फायरिंग करने की सूचना मिली थी। इसमें दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ कर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed