फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Minister Sadhvi Niranjan Jyoti said: Are Rahul play

राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बोलीं, राहुल कर रहे नाटक

Thu, 30 Apr 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 30 Apr 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
 Minister Sadhvi Niranjan Jyoti said: Are Rahul play

‘किसानों के नाम पर राहुल गांधी नाटक कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने 62 साल के कार्यकाल में किसानों के लिए कुछ नहीं किया।’ यह बात केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कही।

विज्ञापन


वह गुरुवार को केंद्रीय मानव संस्थान विकास राज्य मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के साथ शताब्दी एक्सप्रेस से आई थीं। इस दौरान स्टेशन के बाहर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसानों को मुआवजा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी सरकार उनके साथ है।
विज्ञापन


फसल बर्बादी के नुकसान को 50 से घटाकर 33 फीसदी कर दिया गया है। दावा किया कि प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए केंद्र सरकार ने किश्त भी दे दी है। इसके साथ ही आत्महत्या करने वाले किसानों को कायर कहने वाले हरियाणा के कृषि मंत्री के बयान पर साध्वी ने उनका बचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हरियाणा की सरकार ने किसानों के लिए बहुत काम किया है। इस बीच मानव संसाधन विकास मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सुप्रीमो का क्षेत्र होने के बावजूद ताखा में विकास कार्य नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसीलिए वह अपने गांव में अपनी मां शांति देवी के नाम पर बालिका इंटर कालेज बनवा रहे हैं। 

दोनों मंत्रियों का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

रेलवे स्टेशन पर दोनों केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत भाजपा नेताओं ने किया। ट्रेन से उतरते ही मंत्रियों को फूल माला देने और पहनाने की होड़ लग गई। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनके स्वागत में नारे भी लगाए।

स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, सरिया भदौरिया, अशोक दुबे, रमाकांत शर्मा, विकास भदौरिया, लाला राम गौतम,  केके राज, केदारनाथ दीक्षित, हरिनारायण बाजपेयी, गगन चतुर्वेदी, शरद बाजपेयी, अशोक अवस्थी, सावित्री कठेरिया, हैप्पी जैन आदि मौजूद रहे।

भाजपा सांसद की गैरमौजूदगी रही चर्चा में
स्वागत के दौरान भाजपा सांसद अशोक दोहरे की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही। भाजपाई कह रहे थे कि दो मंत्री आ रहे हैं। इसके बाद भी सांसद नहीं हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने क्षेत्र की तरफ देखा भी नहीं है। कार्यकर्ताओं को जनता के गुस्से का शिकार होना पड़ता है। कई किसानों ने खुदकुशी कर ली पर वह किसी के घर भी नहीं गए। 

कालेज भवन का भूमि पूजन
भरथना (इटावा)। मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया के पैतृक गांव नगरिया सरावा में  उनकी मां की याद में शांति देवी बालिका इंटर कालेज के भवन का खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने भूमि पूजन किया।

 इससे पूर्व दोनों मंत्रियों का स्वागत मोहल्ला ब्रजराजनगर में स्थानीय भाजपा कार्यकर्त्ताओं व महिला मोर्चा ने किया। दो मई को राज्यपाल राम नाईक इसी विद्यालय का शिलान्यास करेंगे।

दोनों मंत्रियों के गांव पहुंचने के बाद भूमि पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ। आगरा से उनके साथ में आईं अनुमंत्रम कन्या कुलम की संचालिका डा. पूर्ति चतुर्वेदी व नौ कन्याओं अंजली, कविता, नदिंता, रिमा, नीजेनी, शाम्पई, टीना, सुमिता, रन्जुली ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कर भूमिपूजन किया।

इस दौरान श्री कठेरिया की पत्नी गीता देवी व उनकी दोनों पुत्रियां भी साथ में मौजूद रहीं। इसके बाद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री साध्वी निरजंन ज्योती ने विद्यालय के भूमि पूजन का शिलान्यास कर शिलापटिका का अनावरण किया गया।

इस मौके पर साध्वी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपनी बच्ची को शिक्षा दिलाने के लिए शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं क्योंकि पिछड़े क्षेत्रों में उनकी उच्च शिक्षा का साधन नहीं हैं। साध्वी बोलीं, मंत्री डा. कठेरिया ने इस पिछड़े क्षेत्र में बच्चियों की शिक्षा के लिए इंटर तक कालेज खोलकर एक अच्छा कार्य किया है।

कहा कि वह चाहती हैं कि जल्द ही यहां पर डिग्री कालेज की भी स्थापना हो ताकि गांव में शिक्षा की सुविधाएं और मिले। इस मौके पर श्री कठेरिया ने साध्वी निरजंन ज्योती का आभार प्रकट किया। इस मौके पर मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि डिग्री कालेज की स्थापना की जाएगी।

दो मई को प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक विद्यालय का शिलान्यास करेंगे। वह चार घंटे यहां रुकेंगे। इसके अलावा वृंदावन  की मंडली शाम सात बजे से सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम पेश करेगी।


कार्यक्रम में भाजपा नेता व पूर्व विधायक केके राज, पूर्व चैयरमैन जसवंत सिंह वर्मा, जयवीर सिंह भदौरिया,  जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, कृपानारायण तिवारी, हरिओम दुबे, ज्ञानेंद्र  अबस्थी, गोपाल मिश्रा, प्रभात दीक्षित, प्रशांत  विक्रम अग्रवाल, विवके भदौरिया, डा. रामस्वरुप यादव,  महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ओमलता यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed