फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mining officer's car collides with a truck, surrounds and stops him, attempts to free overloaded truck

Etawah News: खनन अधिकारी की कार में ट्रक से टक्कर मारी घेरकर रोका, ओवरलोड ट्रक छुड़ाने की कोशिश

Sun, 31 Dec 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 31 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mining officer's car collides with a truck, surrounds and stops him, attempts to free overloaded truck
ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बिना नंबर प्लेट के मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक को रोकने पर चालक ने खनन अधिकारी की कार में टक्कर मार भागने की कोशिश की। पीछाकर ट्रक को रोकने पर दो कारों से आए लोगों ने घेरकर ट्रक छुड़ाने की कोशिश की। खनन अधिकारी ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ऊसराहार थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह ताखा गांव के पास खनन अधिकारी प्रदीप राज ओवरलोड मौरंग लदे ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। बताया कि तभी एक बिना नंबर प्लेट के ओवरलोड मौरंग लगे ट्रक को उन्होंने रोका लेकिन चालक ने रोकने के बजाय सरकारी कार में कट मारकर भागने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने टीम के साथ पीछा कर ट्रक रोक लिया। तभी दो कारों में आए लोगों ने उन्हें घेर लिया और ट्रक छोड़ने का दबाव बनाने लगे। बचाव में उन्होंने वीडियो रिकार्डिंग शुरू की तो दोनों कारों से आए लोग भाग निकले। टीम ने ओवरलोड ट्रक सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हेमंत सोलंकी ने बताया कि खनन अधिकारी की तहरीर पर आरोपी चालक मध्य प्रदेश के जनपद भिंड के गांव बरही बहोरी निवासी कौशल किशोर , ट्रक मालिक मध्य प्रदेश जनपद भिंड के दीनपुरा गांव निवासी राजू यादव, मैनपुरी जनपद के थाना किशनी के खरकपुर गांव निवासी दिलीप चौहान, सचिन भदौरिया समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खनन अधिकारी प्रदीप राज ने बताया कि आरोपी की ओर से ट्रक से कार में कट मारकर डराने का प्रयास किया गया। साथ ही उसके गुर्गों ने गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगाकर जबरन ट्रक को निकलवाने का प्रयास किया। इसकी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed