फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   minimum temprature 25 humidity increacess

Etawah News: न्यूनतम पारा 25, उमस ने उड़ाई रात की नींद

Thu, 20 Apr 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 20 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
minimum temprature 25 humidity increacess
इटावा। दोपहर की तपिश के साथ ही अब न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी से रात में उमस बढ़ गई है। पंखा चलाने के बाद भी पसीने छूट रहे हैं। रात की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन

पारा 42 पार करने के बाद लू के थपेड़ों ने लोगों काे बेहाल कर दिया है। सुबह 10 बजे से ही तपिश के साथ गर्म हवाएं चल रही हैं। दोपहर में कड़क धूप के बीच राहगीरों को जहां छांव दिखती है, वहीं रुक जाते हैं। तीन दिनों से अधिकतम तापमान स्थिर है। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऐसे में लोग उमस से परेशान दिखे। रात में लोगों का सोना मुश्किल हो रहा है। बिजली कटौती भी लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। अक्सर शाम को फॉल्ट होने से शहर के नौरंगाबाद, सावितगंज, चौगुर्जी, फ्रेंड्स कॉलोनी समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। मच्छर भी लोगों की नींद उड़ाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि अभी यह हाल है तो मई में बिजली की क्या स्थिति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed