{"_id":"6096c8c78ebc3e6acb0127f3","slug":"milk-grocery-fruit-and-vegetable-shops-will-open-in-two-shifts-etawha-news-knp6274053120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिफ्टों में खुलेंगी दूध, किराना,फल व सब्जी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिफ्टों में खुलेंगी दूध, किराना,फल व सब्जी दुकानें
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन में प्रशासन ने दुकानें खोलने का समय निर्धारित कर दिया है। अब किराना, दूध, सब्जी फसल की दुकानें सुबह चार और शाम को दो घंटे खोली जा सकेंगे। दवाओं की दुकानें पहले की तरह पूरा दिन खुलेंगी।
जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि लॉकडाउन में दूध डेयरी, किराना, फल व सब्जी की दुकानें सुबह सात से 11 बजे तक चार घंटे और शाम को छह से शाम आठ बजे तक दो घंटे के लिए खोली जाएंगी। अन्य दुकानें नहीं खोली जा सकेंगे। उद्योग पूर्व आदेशों के तहत खुले रहेंगे।
डीएम ने कहा कि सब्जी मंडी, फल मंडी और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाना जरूरी है। दुकानदार मास्क के साथ ग्लब्स भी पहनेंगे। दुकानों पर सैनिटाइजर, साबुन व पानी होना भी जरूरी है। डीएम ने कहा कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। लोगों को मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए, ऐसा करने से ही कोरोना संक्रमण पर काबू जा सकता है।