{"_id":"eb0d260c687bd4bef76d3afc945c59dd","slug":"meritorious-students-rewarded-after-result-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट के बाद मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट के बाद मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 18 May 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सोमवार को जिले के कई विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन की ओर से मेधावियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सफलता के बाद पुरस्कार मिलने से मेधावी बच्चों के चेहरे खिले नजर आए।
विज्ञापन
एसएस मेमोरियल शिक्षा निकेतन इंटर कालेज सैफई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी में 116 छात्र-छात्राओं में से 87 ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट के 81 छात्र-छात्राओं में से 64 ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश राजपूत व शिक्षकों ने मेधावियों का स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक/कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव व निदेशक आदित्य यादव ने बच्चों की सफलता पर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के कार्यवाहक प्रबंधक कर्मराज यादव, श्रीकृष्ण यादव, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुरस्कार पाने वालों में हाईस्कूल की नेहा यादव, मोहित यादव, नीतू यादव, सपना यादव तथा इंटरमीडिएट की छात्रा संध्या यादव, रेनू, प्रियंका यादव, खुशबू यादव, दीपक यादव आदि हैं। शहर के शिव नारायन इंटर कालेज में लड़कियों ने बाजी मारी।
विद्यालय की इंटरमीडिएट छात्रा ज्योति गुप्ता ने 83.0 प्रतिशत अंक एवं हाईस्कूल में आरती कुमारी ने 78.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। प्रधानाचार्य डा. ध्रुव कुमार गुप्ता ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक श्रवण कुमार गुप्ता, राजकुमार वर्मा, डा. संजय वर्मा, अरविंद कुमार कैथवार, आदित्य कुमार पोरवाल, कमलेश शर्मा, नितिन जैन आदि उपस्थित रहे।
शहर के लॉर्ड कृष्णा हाईस्कूल में हाईस्कूल की परीक्षा में छात्रा अभिलाषा ने 481 अंक प्राप्त करके विद्याल टॉप किया। छात्रा ज्योति द्वितीय तथा ईशू ने तृतीय स्थान पाया। महेवा कस्बा स्थित लोकमान्य रूरल इंटर कालेज के छात्र भूपेंद्र सिंह ने हाईस्कूल की परीक्षा में 520 अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान पाया।
प्रबंध समिति के मंत्री प्रदीप चतुर्वेदी उप मंत्री राजू दुबे, प्रधानाचार्य डा. शिवशंकर त्रिपाठी ने सभी को बधाई दी। रमेश चंद्र इंटर कालेज का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। इंटर विज्ञान वर्ग में श्रेया 467 अंक, नीतू ने 442 अंक प्राप्त किए। वहीं बकेवर कस्बा के बाबूराम सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज में भी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
हाईस्कूल की छात्रा मौसम कुमारी ने कालेज में सर्वाधिक 93.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए जिले की टॉपटेन सूची में स्थान प्राप्त किया। आकांक्षा चतुर्वेदी ने 92.6 प्रतिशत तथा दिव्या ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में अंजुल कुमार ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कालेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अदिति दीक्षित ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय तथा दीक्षा चौधरी ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावी बच्चों को प्रबंधक शिवप्रसाद यादव व प्रधानाचार्य ने स्वागत किया। इस दौरान कालेज के स्टाफ के साथ अभिभावक मौजूद रहे।