{"_id":"5da75f928ebc3e01740f7656","slug":"meeting-etawha-news-knp5201629173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट वालों को पंप पर न दिया जाए पेट्रोल : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना हेलमेट वालों को पंप पर न दिया जाए पेट्रोल : डीएम
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बैठक करते जिलाधिकारी जेबी सिंह
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया। इसमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट के पंप पर पेट्रोल न देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों के वाहनों के सुरक्षित परिवहन के भी निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने ने कहा कि समीक्षा में पाया कि वित्तीय वर्ष माह सितंबर तक बिना हेलमेट लगाए 2209 वाहन चालकों व बिना सीट बेल्ट लगाये 1644 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर दुपहिया वाहन स्वामियों द्वारा हेलमेट का बहुत ही कम प्रयोग किया जा रहा है । पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि वह बिना हेलमेट लगाये वाहन स्वामी को ईधन कतई न दिया जाए। सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होते हैं। उससे चेकिंग की जाए कि कितने बगैर हेलमेट के वाहन को पेट्रोल दिया गया है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने के निर्देश दिया। एंबुलेंस के संचालकों की मानीटरिंग की जाए। लोगों की जागरुकता के लिए पम्फलेट व सिनेमाघरों में वीडियो क्लिप चलाने की बात कही है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजा गणपति आर, अपर जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र नाथ शुक्ला, उप जिलाधिकारी भरथना इंद्रजीत सिंह, पीटीओ अरविंद कुमार जैसल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।